1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना खंडित हो सकता है व्रत

Varuthini Ekadashi 2026: वरुथिनी एकादशी पर भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना खंडित हो सकता है व्रत

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Apr 12, 2026 12:21 pm IST,  Updated : Apr 12, 2026 12:21 pm IST

Varuthini Ekadashi 2026 Vrat: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन इन चीजों का सेवन वर्जित माना गया है। तो आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन क्या नहीं खाना चाहिए।

वरुथिनी एकादशी- India TV Hindi
वरुथिनी एकादशी Image Source : FREEPIK

Varuthini Ekadashi 2026: 13 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। हर साल वैशाख माह में कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाता है।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, वरुथिनी एकादशी का व्रत अत्यंत ही फलदायी होता है। इस व्रत को करने से भी सभी तरह के पापों से मुक्ति मिलती है। एकादशी का व्रत अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना जाता है। एकादशी का व्रत बिना अन्न और नमक के किया जाता है। इसके अलावा अन्य कई चीजें भी हैं जिनका सेवन एकादशी के दिन वर्जित होता है। तो आइए जानते हैं कि वरुथिनी एकादशी के दिन किन 5 चीजों का सेवन नहीं करना करना चाहिए।

एकादशी के दिन बिल्कुल भी न खाएं ये 5 चीजें

1. चावल- एकादशी के दिन गलती से भी चावल न खाएं। इस दिन चावल या इससे बनी चीजों का सेवन भी वर्जित है।

2. मसूर की दाल- एकादशी व्रत में मसूर की दाल की खाने की मनाही है। इस दाल को अशुद्ध माना गया है। शास्त्रों के अनुसार, मसूर की दाल तामसिक गुणों को बढ़ाती है।

3. नमक- एकादशी व्रत में नमक का सेवन करने से व्रत खंडित हो सकता है, इसलिए इस दिन नमक का सेवन भूलकर भी न करें।

4. लहसुन-प्याज- एकादशी के दिन लहसुन-प्याज का सेवन भी नहीं करना चाहिए। लहसुन-प्याज तामसिक चीजों में आता है।

5. सब्जियां- एकादशी के दिन पत्तेदार साग, गोभी, गाजर, मूली, बैंगन का सेवन वर्जित होता है।

वरुथिनी एकादशी के दिन क्या खाएं

  • दूध
  • फल
  • खरबूजा
  • साबूदाना 
  • मखाना, मूंगफली, सूखे मेवे 

वरुथिनी एकादशी व्रत शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ - अप्रैल 13, 2026 को 01:16 ए एम बजे
  • एकादशी तिथि समाप्त - अप्रैल 14, 2026 को 01:08 ए एम बजे
  • वरुथिनी एकादशी व्रत पारण (व्रत तोड़ने का) समय - 06:54 ए एम से 08:53 ए एम (14 मार्च 2026)

वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु जी को लगाएं इन चीजों का भोग

  • केला, आम, अंगूर, सेब और अन्य मौसमी फल
  • मखाना और अन्य ड्राई फ्रूट्स 
  • पंजीरी
  • पीली मिठाई
  • मखाना या साबूदाना की खीर

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

13 April 2026 Ka Panchang: सोमवार को रखा जाएगा वरुथिनी एकादशी का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Adhik Maas 2026: इस दिन से शुरू होगा अधिक मास, जानें इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म