1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. मंगल का कर्क राशि में गोचर, मिथुन को आर्थिक लाभ, तुला को करियर में तरक्की, धनु राशि वाले वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

मंगल का कर्क राशि में गोचर, मिथुन को आर्थिक लाभ, तुला को करियर में तरक्की, धनु राशि वाले वाहन चलाते समय बरतें सावधानी

 Written By: Acharya Indu Prakash,  Edited By: Arti Azad
 Published : Sep 17, 2026 07:20 pm IST,  Updated : Sep 17, 2026 07:20 pm IST

18 सितंबर को मंगल ग्रह कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। मंगल के इस गोचर का सभी 12 राशियों के जीवन पर अलग-अलग असर पड़ेगा। किसी को धन और तरक्की के मौके मिलेंगे, तो कुछ राशियों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। पढ़िए मंगल गोचर 2026 राशिफल।

Mangal Gochar 2026 rashifal- India TV Hindi
मंगल गोचर 2026 राशिफल Image Source : PINTEREST

मंगल आज शाम कर्क राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं। मंगल के इस राशि परिवर्तन का असर सभी राशियों पर अलग-अलग तरह से देखने को मिलेगा। मंगल के कर्क राशि में प्रवेश का मेष से मीन राशि सभी राशियों पर इसका असर पड़ेगा। ऐसे में किस राशि पर इसका क्या असर होगा और इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए? आचार्य इंदु प्रकाश से विस्तार से जानिए मंगल गोचर 2026 का राशिफल। 

मंगल का कर्क राशि में गोचर

आज शाम 4 बजकर 34 मिनट पर मंगल कर्क राशि में प्रवेश करेगा। 12 नवम्बर की रात 8 बजकर 16 मिनट तक यही विराजमान रहेंगे, उसके बाद सिंह राशि में प्रवेश कर जायेंगे। मंगल व्यक्ति को शक्तिशाली और साहसी बनाता है, वहीं मंगल अच्छी स्थिति में न होने पर समाज के विरूद्ध कामों के लिये प्रेरित करता है। मंगल वैसे तो सही मार्ग पर चलने वाला और सच्चाई का साथ देने वाला ग्रह है, लेकिन बुरे के साथ यह बुरा है। शरीर में नाभि के आस-पास वाला हिस्सा मंगल का क्षेत्र माना जाता है।

मंगल से जुड़ी महत्वपूर्ण बात

अगर मंगल आपके जन्मपत्रिका के पहले, चौथे, सातवें, आठवें और बारहवें स्थान में तो नहीं प्रवेश कर रहे है, तो यह गोचर आपको 12 नवम्बर तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। वहीं, अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान में जा रहा है। अगर हां, तो सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। 

मेष राशि

मेष राशि वालों मंगल आपके चौथे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के चौथे स्थान का सम्बन्ध हमारे भवन, भूमि, वाहन तथा माता से है। मंगल के इस गोचर से आपको भूमि भवन, वाहन का सुख मिलेगा और माता का सहयोग मिलेगा। लेकिन  जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः मेष राशि वालों चौथे स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको 12 नवम्बर तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। वहीं अगर आप विवाहित हैं और अगर आपके जीवनसाथी की कुंडली में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान में है, तो टेम्पेरेरी मांगलिक समस्याओं से बचने के लिये 12 नवम्बर तक सुबह उठकर सबसे पहले पानी से कुल्ला करें।

वृषभ राशि

वृष राशि वालों मंगल आपके तीसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के तीसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे पराक्रम, भाई बहन तथा यश से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आप ऊर्जावान बनेंगे। इस दौरान भाई बहनों से सहयोग मिलता रहेगा। आपका गृहस्थ जीवन ठीक रहेगा। आप दूसरों की हर संभव मदद करेंगे। साथ ही ससुराल पक्ष से आर्थिक लाभ भी मिलेगा, लेकिन इस दौरान ध्यान रहे कि किसी से भी कर्ज न लें। मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये 12 नवम्बर तक पड़ने वाले मंगलवार को मंदिर में चना और गुड़ का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों मंगल आपके दूसरे स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दूसरे स्थान का सम्बन्ध हमारे धन तथा स्वभाव से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको आर्थिक रूप से लाभ होगा, लेकिन आया हुआ पैसा अधिक समय तक आपके पास नहीं टिकेगा। भाइयों से जितना अधिक प्यार बनाकर रखेंगे, उतना ही अधिक आपको लाभ प्राप्त होगा। वैसे संतान का पूरा सुख आपको मिलेगा। लिहाजा मंगल के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये सुबह उठकर घर की बड़ी महिलाओं का आशीर्वाद लें।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों मंगल आपके पहले यानि लग्न स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका में लग्न यानि पहले स्थान का सम्बन्ध हमारे शरीर तथा मुख से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के साथ ही लोहा, लकड़ी, मशीनरी आदि का काम कर रहे लोगों को भी आर्थिक रूप से फायदा मिलेगा। लेकिन यहां एक बार फिर से बता दूं कि जन्मपत्रिका के चौथे, सातवें आठवें और बारहवें स्थान पर मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। अतः कर्क राशि वालों पहले स्थान पर मंगल के इस गोचर से आप 12 नवम्बर तक टेम्पेरेरी रूप से मांगलिक कहलायेंगे और विवाहित लोग ध्यान रखें कि आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर ऐसा है तो इस दौरान मन्दिर में कपूर या दही का दान करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों मंगल आपके बारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के बारहवें स्थान का सम्बन्ध आपके व्यय तथा शय्या सुख से है। मंगल के इस गोचर से आपके पास धन की कमी नहीं होगी और आप प्रभावशाली होंगे। साथ ही शय्या सुख भी मिलता रहेगा। साथ ही ये भी जान लीजिये कि जन्मपत्रिका में पहले, चौथे, सातवें और आठवें घर की तरह बारहवें घर में भी मंगल का गोचर जातक को मांगलिक बनाता है। लिहाजा सिंह राशि वालों को बारहवें स्थान पर मंगल का यह गोचर 12 नवम्बर तक के लिये अस्थायी रूप से मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो इस बात पर भी ध्यान दें कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर हां, तो आपको इस गोचर के उपाय जरूर करने चाहिए। अतः टेम्पेरेरी मांगलिक समस्याओं से बचने के लिये 12 नवम्बर तक खाकी रंग की टोपी या पगड़ी से सिर ढककर रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों मंगल आपके ग्यारहवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के ग्यारहवें स्थान का सम्बन्ध हमारे आय तथा इच्छाओं की पूर्ति से होता है। मंगल के इस गोचर से आप साहसी और न्यायप्रिय होंगे, आध्यात्मिक विचारों के प्रति आपकी आस्था बढ़ेगी। इस बीच आपके साथ साथ आपके माता पिता को भी आर्थिक रूप से लाभ होगा। साथ ही इस दौरान आपकी कोई खास इच्छा पूरी हो सकती है। हालांकि, इस दौरान आपको अपनी सेहत का ख्याल रखने की आवश्यकता है। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये जरूरतमंद को वस्त्र दान करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों मंगल आपके दसवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के दसवें स्थान का सम्बन्ध हमारे करियर, राज्य तथा पिता से होता है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको करियर में लाभ मिलेगा। आपके पिता की उन्नति होगी। आपके कदम जहां भी जायेंगे, वहां तरक्की ही तरक्की होगी। आपका गृहस्थ जीवन सुखी होगा। साथ ही आपकी अचल सम्पति में इजाफा हो सकता है। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये चूल्हे पर दूध उबालते समय ध्यान रखें कि दूध उबलकर बर्तन से बाहर न गिरे।

वृश्चिक राशि

वर्श्चिक राशि वालों मंगल आपके नवें स्थान, यानि भाग्य स्थान पर गोचर करेंगे। लिहाजा मंगल के इस गोचर से आपको हर तरह का सुख मिलेगा और भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। वहीं बड़े भाई का साथ आपकी किस्मत के सितारे को और भी बुलंद कर देगा। इस दौरान शस्त्र, चिकित्सा और कृषि के व्यवसाय आदि से जुड़े लोगों को धन लाभ होगा। जो लोग प्रशासनिक सेवाओं में कार्यरत हैं, उन्हें किसी अन्य पद की प्राप्ति भी हो सकती है। लिहाजा मंगल के शुभ फल बनाये रखने के लिये भाईयों को जब भी जरूरत पड़े, तो उनकी सहायता जरूर करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों मंगल आपके आठवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के आठवें स्थान का सम्बन्ध हमारी आयु से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको कार्यों में सफलता मिलेगी। हालांकि, इस दौरान वाहन चलाते समय आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। इसके अलावा आठवें स्थान पर मंगल का यह गोचर धनु राशि वालों को 12 नवम्बर तक के लिये अस्थाई रूप से मांगलिक बना देगा। विवाहित लोगों को इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। टेम्पेरेरी मांगलिक समस्याओं से बचने के लिये रोटी सेंकने के लिये तवा रखें, तो उसके गर्म होने पर पानी के छींटे मारने के बाद रोटी सेंके।

मकर राशि

मकर राशि वालों मंगल आपके सातवें स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के सातवें स्थान का सम्बन्ध हमारे जीवनसाथी से है। मंगल के इस गोचर के प्रभाव से आपको जीवनसाथी का साथ मिलता रहेगा। लवमेट के साथ भी आपके रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। सातवें स्थान पर मंगल का यह गोचर आपको भी 12 नवम्बर तक के लिये टेम्पेरेरी तौर पर मांगलिक बना देगा। अगर आप विवाहित हैं तो आपको इस बात पर ध्यान देना चाहिए कि क्या आपके जीवनसाथी की जन्मपत्रिका में भी मंगल पहले, चौथे, सातवें, आठवें या बारहवें स्थान पर तो नहीं जा रहा है। अगर ऐसा है, तो ठीक, वरना सतर्क होकर इस गोचर के उपाय आपको जरूर करने चाहिए। लिहाजा टेम्पेरेरी मांगलिक समस्या से बचने के लिये अपनी बहन या बुआ को लाल रंग के कपड़े गिफ्ट करें और उनका आशीर्वाद लें।

कुम्भ राशि

कुम्भ राशि वालों मंगल आपके छठे स्थान पर गोचर करेगा। जन्मपत्रिका के छठे स्थान का सम्बन्ध हमारे मित्र, शत्रु तथा स्वास्थ्य से है। मंगल के इस गोचर से समाज में आपकी ताकत बढ़ेगी और इस बीच आपका परिचय समाज के कुछ अच्छे लोगों से होगा। मंगल का यह गोचर आपके भाइयों और दोस्तों के लिये भी शुभ संकेत लेकर आया है। इस दौरान आपको आग से सावधानी बरतनी चाहिए। लिहाजा मंगल के अच्छे फल सुनिश्चित करने के लिये मंगलवार के दिन अपने भाई को कुछ न कुछ गिफ्ट जरूर करें।

मीन राशि

मीन राशि वालों मंगल आपके पांचवें स्थान पर गोचर करेंगे। जन्मपत्रिका के पांचवे स्थान का सम्बन्ध हमारे संतान, बुद्धि, विवेक और रोमांस से है। मंगल के इस गोचर से आपको संतान का सुख मिलेगा। आपकी बौद्धिक क्षमता में बढ़ोतरी होगी और आपको गुरु का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता रहेगी। इस दौरान तक आप जो भी काम करेंगे, उसका अच्छा लाभ मिलेगा। लिहाजा मंगल के अशुभ फलों से बचने के लिये रात के समय सिरहाने पर पानी का बर्तन रखकर सोएं और छोटे बच्चों को दूध भेंट करें।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: शनि देव की कृपा से 17 तारीख को जन्मे लोग छूते हैं सफलता की बुलंदियां, जानें इनकी 5 बड़ी खूबियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।