Mesh Rashifal 1 May 2026: 1 मई 2026 का दिन मेष राशि के जातकों के लिए खुशियों और सफलता से भरा रहने वाला है। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, परिवार से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है और रुके हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में भी सहयोग और नए अवसर मिलने की संभावना है, जिससे दिन और भी बेहतर बन सकता है। मेष राशि वाले यहां जानिए गुरुवार के दिन आपके ग्रह-नक्षत्र क्या संकेत दे रहे हैं। विस्तार से पढ़िए दैनिक मेष राशिफल।
मेष राशि
मेष राशि वालों गुरुवार का दिन आपके लिए खुशनुमा पलों से भरा रहेगा। आज परिवार से बड़ी खुशखबरी मिलेगी और आपके सभी काम सफल होंगे। आज आपको अपने काम में अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपको प्रोजेक्ट में अपने कलीग की मदद मिलेगी। आज आपकी किसी रिश्तेदार से फोन पर बात हो सकती है, आपको कुछ नया सुनने को मिलेगा। ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग महिला की सेवा का अवसर मिलेगा इसे आप सौभाग्य समझे। पूरे दिन आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आज आपके लंबे समय से रुके हुए काम पूरे होंगे। प्रतियोगी छात्र कोशिश करते रहें,आपको सफलता जरूर मिलेगी।
शुभ रंग- सफेद
शुभ अंक- 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: इस मूलांक वालों पर होता है राहु का रहस्यमयी प्रभाव, अनुशासन और समय की पाबंदी है इनके स्वभाव का हिस्सा