1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Mesh Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? क्या शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति या इस साल भी रहेंगे परेशान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

Mesh Varshik Rashifal 2026: मेष राशि वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? क्या शनि साढ़े साती से मिलेगी मुक्ति या इस साल भी रहेंगे परेशान, पढ़ें वार्षिक राशिफल

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 03, 2025 11:27 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:36 am IST

Mesh Rashifal 2026 (मेष वार्षिक राशिफल), Aries Yearly Horoscope 2026: मेष राशिफल 2026 में आप जानेंगे मेष वालों के लिए कैसा रहेगा नया साल? आर्थिक जीवन का क्या रहेगा हाल? स्वास्थ्य और शिक्षा को लेकर क्या कह रहे हैं आपके सितारे? मिलेगा हर सवाल का जवाब यहां।

aries yearly horoscope - India TV Hindi
मेष वार्षिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Mesh Rashifal 2026 (मेष वार्षिक राशिफल), Aries Yearly Horoscope 2026: मेष राशि वालों के लिए नया साल 2026 मिला-जुला रहेगा। आपके ऊपर शनि साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है जो कि अच्छा नहीं माना जाता है। लेकिन यहां घबराने की बात नहीं है बल्कि सतर्क रहने की जरूरत है। जिससे परेशानियों से बचा जा सके। आपको पूरे साल अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। जरा सी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अप्रैल, मई, सितंबर, अक्टूबर और नवंबर में मंगल की स्थिति कमजोर रहेगी। ऐसे में इन महीनों में विशेष रूप से स्वास्थ्य का बहुत ख्याल रखना होगा। चलिए अब जानते हैं मेष राशि वालों का वार्षिक राशिफल 2026 विस्तार से यहां।

मेष राशि करियर राशिफल 2026 (Aries Career Horoscope 2026)

करियर के लिहाज से मेष राशि वालों के लिए नया साल मिला जुला रहेगा। सफलता पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आप पर शनि साढ़े साती का पहला चरण जारी रहेगा जिसके कारण आपको करियर में बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आएंगी। लेकिन धैर्यपूर्वक और मेहनत से काम करने वाले लोगों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। मेष राशि के नौकरी करने वाले जातकों को जून से अक्टूबर के बीच कार्यक्षेत्र पर काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। वरिष्ठों का सहयोग न मिलने के कारण आप परेशान रहेंगे। जिसके चलते आप नौकरी बदलने का भी सोच सकते हैं। दिसंबर में जाकर आपको लाभ मिलना शुरू होगा।

मेष राशि बिजनेस राशिफल 2026 (Aries Business Horoscope 2026)

मेष राशि वालों को बिजनेस में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आपको कोई भी काम बड़ी ही सावधानी से करना होगा। मेहनत का फल देरी से मिलेगा। हालांकि शनि का द्वादश भाव में जाना उन लोगों के लिए जरूर लाभकारी रहेगा जिनका बिजनेस विदेश से जुड़ा है। 20 जनवरी से 17 मई तक मेष राशि के व्यापारियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है। साथ ही इस दौरान किसी भी तरह का रिस्क लेना भारी पड़ सकता है इसलिए सतर्क रहें। अच्छी खबर ये है कि 17 मई से 10 अक्टूबर के बीच व्यापार में वृद्धि होगी। 

मेष राशि आर्थिक राशिफल 2026 (Aries Finance Horoscope 2026)

मेष राशि वालों के आर्थिक जीवन के लिए भी नया साल कुछ खास नहीं दिखाई दे रहा। धन में वृद्धि होने के कम ही आसार हैं। शनि साढ़े साती के कारण आपका आर्थिक जीवन भी डिस्टर्ब रहेगा। अगर धन आएगा भी तो तुरंत ही कहीं न कहीं खर्च हो जाएगा। इस वर्ष किसी ग्रह का सहयोग न मिलने के कारण आपको हानि की ज्यादा संभावना रहेगी। बहुत ज्यादा कड़ी मेहनत करने के बाद ही धन लाभ की संभावना बनेगी। कुल मिलाकर इस साल शनि आपसे खूब मेहनत कराएंगे और उसका फल आपको 2027 में जाकर मिलेगा।

मेष राशि प्रेम राशिफल 2026 (Aries Love Horoscope 2026)

मेष राशि वालों के प्रेम जीवन के लिए ये साल मिला-जुला रहेगा। रिश्ते में गलतफहमी पैदा हो सकती है। लेकिन समझदारी से काम लेंगे तो प्रेम जीवन में कोई बड़ी समस्या नहीं आएगी। आपका जीवनसाथी आपके साथ ईमानदार रहेगा। प्रेम संबंधों के प्रति समर्पित लोगों के लिए समय बहुत अच्छा रहेगा। 

मेष राशि पारिवारिक राशिफल 2026 (Aries Marriage Horoscope 2025)

जो जातक विवाह योग्य हैं उनके लिए नया साल काफी अच्छा साबित होगा। इस साल दांपत्य जीवन में भी अनुकूलता देखने को मिलेगी। इस साल परिवार वालों के साथ घूमने-फिरने का खूब प्लान बनेगा। बृहस्पति देव का गोचर अनुकूल रहने की वजह से आप वैवाहिक जीवन का भरपूर आनंद लेते नजर आएंगे।

मेष राशि स्वास्थ्य राशिफल 2026 (Aries Health Horoscope 2026)

मेष राशि वालों को इस साल हेल्थ में काफी समस्याएं आएंगी। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही बरतना ठीक नहीं रहेगा। हृदय रोगियों को बेहद सतर्क रहना होगा। मंगल और शनि की कमजोरी स्थिति स्वास्थ्य पर बेहद नकारात्मक प्रभाव डालेगी। खानपान में विशेष सावधानी बरतनी होगी।

मेष राशि शिक्षा राशिफल 2026 (Aries Education Horoscope 2026)

मेष राशि वालों को शिक्षा के क्षेत्र में थोड़ी निराशा का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि सफलता मिलने में देरी लग सकती है। लेकिन अगर आप ध्यान केंद्रित करते हुए पूरी लगन के साथ पढ़ाई करेंगे, तो आप अवश्य सफल होंगे। गुरुजनों का मार्गदर्शन आपके करियर को एक नई दिशा देगा। मेष राशि के विदेश में पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को बेहतर परिणाम मिल सकेंगे। 

2026 को बेहतर बनाने के लिए मेष राशि वाले करें ये उपाय

भगवान शिव और हनुमान जी की नियमित रूप से उपासना करें। समय-समय पर जरूरतमंदों की सहायता करते रहें। शनिवार में शनि दान जरूर करें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

इस धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता, साक्षात मां लक्ष्मी का स्वरूप मानी जाती हैं ऐसी लड़कियां

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।