1. Hindi News
  2. धर्म
  3. बेहद धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता, ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप

बेहद धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता, ऐसी लड़कियां मां लक्ष्मी का मानी जाती हैं स्वरूप

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Dec 03, 2025 08:44 am IST,  Updated : Dec 04, 2025 06:41 am IST

Shloka Mehta Born In Richest Nakshatra: नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता का जन्म धनिष्ठा नक्षत्र में हुआ है। ज्योतिष शास्त्र में इस नक्षत्र को बेहद शुभ और धन देने वाला माना गया है। चलिए जानते हैं इस नक्षत्र की लड़कियां कैसी होती हैं।

shloka mehta- India TV Hindi
इस धनवान नक्षत्र में जन्मी हैं अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता Image Source : INSTAGRAM

Shloka Mehta Born In Richest Nakshatra​: ज्योतिष शास्त्र में कुल 27 नक्षत्रों का वर्णन किया गया है जिसमें से धनिष्ठा 23वें नंबर का नक्षत्र है। इस नक्षत्र का स्वामी मंगल है और देवता अष्टवसु हैं। इसके पहले दो चरण मकर राशि में और आखिरी दो चरण कुंभ राशि में आते हैं। इस नक्षत्र को बेहद भाग्यशाली माना जाता है इसलिए इसके अंतर्गत जन्म लेने वाले लोग भी भाग्याशाली होते हैं। जैसा कि नाम से ही पता चलता है कि ये नक्षत्र धन और वैभव को दर्शाता है। यही कारण है कि इसमें जन्म लेने वाले लोगों को जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होती। अंबानी परिवार की बड़ी बहू श्लोका मेहता का भी यही नक्षत्र है। चलिए अब जानते हैं कि धनिष्ठा नक्षत्र वाली लड़कियां कैसी होती हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र की लड़कियों का स्वभाव 

धनिष्ठा नक्षत्र की लड़कियां बेहद बुद्धिमान और दयालु स्वभाव की होती हैं। किसी का भी दुख इनसें देखा नहीं जाता। ये जीवन में खूब सफलता हासिल करती हैं। करियर में ऊंचा मुकाम पाती हैं। धन के मामले में बेहद भाग्यशाली होती हैं इसलिए इन्हें मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। दूसरों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहती हैं। ये ऊर्जावान, मेहनती और आत्मविश्वास से भरपूर होती हैं। ये अपने परिवार को साथ लेकर चलती हैं और उनकी हर जरूरतों का खास ख्याल रखती हैं। ये काफी खुशमिजाज स्वभाव की होती हैं और जिंदगी को खुलकर जीती हैं। ये अपने में ही मस्त रहती हैं। जीवन में आने वाली परेशानियों से बिल्कुल भी नहीं घबराती हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र की लड़कियों का करियर

इस नक्षत्र की लड़कियां नौकरी और बिजनेस दोनों में ही अच्छा काम करती हैं। ये जिस भी काम को अपने प्रोफेशन के तौर पर चुनती हैं उसमें सफलता पाती हैं। ये एक बार जो ठान लेती हैं उसे पूरा करके ही दम लेती हैं।

धनिष्ठा नक्षत्र की लड़कियों का पारिवारिक जीवन

धनिष्ठा नक्षत्र की लड़कियां अपने परिवार के प्रति पूरी तरह से समर्पित होती हैं। परिवार से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय अक्सर यही लेती हैं। ससुराल में भी इन्हें खूब सम्मान और प्यार मिलता है। हर कोई इनके निर्णयों की सराहना करता है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Adhik Maas 2026: 13 महीने का होगा नया साल, ये महीना करेगा रिपीट, हर तीसरे साल में बनता है ऐसा संयोग

Premanand Maharaj: बचपन में इस खेल के शौकीन थे प्रेमानंद महाराज तो खाने में ये चीज लगती थी सबसे अच्छी 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।