Mithun Rashifal 15 May 2026: मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन कई अर्थों में अच्छा साबित होगा। अपनी वाणी के दम पर सामाजिक स्तर पर आप ख्याति पा सकते हैं। गणित और विज्ञान जैसे विषयों को पढ़ने में आपका मन लगेगा। हालांकि सेहत को लेकर आपको सतर्कता शुक्रवार के दिन बरतनी चाहिए। घर से दूर रहते हैं तो शुक्रवार के दिन घर के लोगों की याद आपको सता सकती है। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं शुक्रवार का दैनिक मिथुन राशिफल और साथ ही जानेंगे शुक्रवार के दिन मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ अंक और रंग क्या रहेगा।
मिथुन राशि
शुक्रवार का दिन मिथुन वालों के लिए इनोवेटिव रहने वाला है। घर खरीदने का विचार कर रहे लोगों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ है। आपका मन घरेलू काम काज में लगेगा। आपको करियर के क्षेत्र में किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिल सकता है। रिसर्च स्कालर्स के लिए भी शुक्रवार का दिन बहुत शुभ है, इन्हें डाकटरेट की उपाधि मिल जाएगी। कपड़े का व्यापार कर रहे लोगों का कारोबार अच्छा चलेगा। कमर दर्द से जुड़ी परेशानी के लिए किसी अच्छे डॉक्टर से संपर्क अवश्य करें। सेहत को लेकर आपको आज के दिन गलती से भी कोताही नहीं बरतनी चाहिए। कुछ लोगों को बीते समय में किए गए निवेश से आज के दिन लाभ हो सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-