अगस्त का महीना कुछ राशियों के पेशेवर जीवन के लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। इस महीने में मंगल ग्रह का गोचर कन्या राशि में होगा वहीं सिंह राशि में सूर्य भी इस माह में गोचर करेंगे। इन दोनों ग्रहों के साथ ही बुध और शुक्र भी इस माह में राशि बदलेंगे। ग्रहों की बदली चाल का 5 राशियों के करियर पर अच्छा असर देखने को मिल सकता है। आइए अगस्त करियर राशिफल में जान लेते हैं इन पांच राशियों के बारे में।
मेष राशि
आपकी राशि के स्वामी मंगल इस माह में आपके पराक्रम भाव में गोचर करेंगे। मंगल के प्रभाव से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में आपके कार्यों को सराहा जाएगा। आपके विचारों से सीनियर्स प्रसन्न हो सकते हैं। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी कार्य क्षेत्र में मिलने के योग हैं।
मिथुन राशि
इस माह में मंगल आपके प्रथम भाव और सूर्य तृतीय भाव में गोचर करेंगे। आप जोश और ऊर्जा से इस माह में भरे नजर आ सकते हैं। आपकी अधूरी पड़ी योजनाएं इस माह में पूरी हो सकती हैं। कुछ लोग अपना काम शुरू करने में कामयाब हो सकते हैं। वहीं कार्यक्षेत्र में भी आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। कुछ लोग इस माह में सरकारी नौकरी भी पा सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों ये माह आपके लिए वरदान से कम नहीं है। सूर्य आपके लग्न में होंगे और मंगल आपके लाभ भाव में। ग्रहों की यह स्थिति आपको कई क्षेत्रों से लाभ दिला सकती है। आय के एक से अधिक स्रोत आपको मिल सकते हैं। कुछ लोगों की सैलरी में इजाफा भी इस महीने देखने को मिल सकता है। जो लोग विदेशों में नौकरी करने का सपना सजाए बैठे थे उनका सपना पूरा होने के आसार हैं।
तुला राशि
तुला राशि के जातकों के लिए भी करियर के लिहाज से यह महीना अच्छा साबित हो सकता है। ग्रहों के राजा आपके भाग्य भाव में बैठकर आपको शुभ फल दे सकते हैं। कुछ लोगों को मनचाही जगह पर तबादला मिलने के योग हैं। वहीं कुछ लोगों को उच्च पद भी इस माह में प्राप्त हो सकता है।
धनु राशि
धन राशि वालों पेशेवर जीवन में यह माह आपके लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। आपके करियर को नई दिशा मिलेगी और कड़ी मेहनत का शुभ फल भी आप पा सकते हैं। कुछ लोगों की आमदनी में भी इस माह वृद्धि होने के योग हैं। जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे ग्रहों की स्थिति उन्हें भी मदद पहुंचा सकती है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
सावन के महीने में 4 सपनों का बार-बार दिखना बेहद शुभ, शिव कृपा का हैं ये संकेत