1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. November 2023 Lucky Zodiac Signs: नवंबर में ये 3 राशियां रहेंगी बेहद लकी, धन प्राप्ति के बन रहे हैं जबरदस्त योग

November 2023 Lucky Zodiac Signs: नवंबर में ये 3 राशियां रहेंगी बेहद लकी, धन प्राप्ति के बन रहे हैं जबरदस्त योग

 Written By: Chirag Bejan Daruwalla Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 07, 2023 02:02 pm IST,  Updated : Nov 07, 2023 02:02 pm IST

November 2023 Horoscope: नवंबर में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन हुआ है। ऐसे में यह ग्रह-गोचर कई राशियों के लिए अत्यंत लाभदायक है।

November 2023 Horoscope- India TV Hindi
November 2023 Horoscope Image Source : INDIA TV

November 2023 Lucky Zodiac Signs: नवंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना कुछ राशियों के लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाला है। नवंबर में कई ग्रह अपनी राशि बदलेंगे, जिसका असर सभी राशियों के लोगों पर पड़ेगा। आर्थिक दृष्टि से यह महीना कुछ राशि वालों के लिए कितना शुभ रहने वाला है, जानिए चिराग दारूवाला से।

मिथुन

नवंबर के महीने में मिथुन राशि के जातक धन संबंधी मामलों को लेकर खुद को सुरक्षित महसूस कर सकते हैं। इस राशि के लोग नवंबर में पर्याप्त मात्रा में पैसा कमाने के साथ-साथ बचत भी कर पाएंगे। पैतृक संपत्ति से आपको आर्थिक लाभ मिल सकता है। शेयर से लाभ की संभावना है। राहु की स्थिति के कारण इस राशि के लोगों को धन कमाने के बेहतर मौके मिलेंगे। इस माह आप अच्छी आय अर्जित करने में सफल रहेंगे।

मिथुन राशि वाले लोगों को व्यावसायिक जीवन में आर्थिक लाभ के मौके मिल सकते हैं, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोगों को नवंबर के महीने में कोई बड़ी डील मिल सकती है, जिससे लाभ होगा। इस राशि के लोग संपत्ति खरीद सकते हैं, संपत्ति खरीदने के लिए समय अनुकूल है। नवंबर में धन की देवी मां लक्ष्मी और देव गुरु बृहस्पति की विशेष कृपा रहने वाली है। आपको अपनी आर्थिक स्थिति में प्रगति देखने को मिल सकती है।

सिंह 

नवंबर में सिंह राशि वालों को धन कमाने के अच्छे मौके मिलेंगे क्योंकि बृहस्पति आपके नवम भाव में स्थित होगा। आप अच्छा पैसा कमाएंगे और बचत भी कर पाएंगे। जिन लोगों का अपना व्यवसाय है वे अधिक मुनाफा कमा सकेंगे। इस अवधि में आपके लिए लाभदायक स्थिति उत्पन्न हो सकती है। नवंबर का अंत इन लोगों के लिए अच्छा हो सकता है क्योंकि इस समय आपको अच्छा रिटर्न मिलेगा।

नवंबर का महीना इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर रहने वाला है। इस माह आप अपनी सभी जरूरतें आसानी से पूरी कर पाएंगे। आप घर के सभी खर्चों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। इस माह आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की संभावना है। इस महीने आप अपनी आर्थिक स्थिति से पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। इस महीने व्यापार में कोई नई साझेदारी आपकी आर्थिक स्थिति को मजबूत करेगी।

धनु

धनु राशि वालों के लिए यह महीना भाग्यशाली साबित हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए विदेश जाकर धन कमाने के योग बनेंगे। इस माह आपको आर्थिक लाभ और पदोन्नति मिलने की प्रबल संभावना है। आप धन संचय करने में भी सफल रहेंगे। शेयर बाज़ार से आपको लाभ मिल सकता है। ग्रहों की स्थिति आपके अनुकूल रहेगी। धनु राशि वालों को नवंबर में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके आर्थिक लाभ में वृद्धि होगी। इस महीने आपको विदेश जाकर पैसा कमाने का मौका भी मिलेगा। धनु राशि वालों को इस महीने आय के कई नए अवसर भी मिलेंगे। 

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Dhanteras 2023: धनतेरस के दिन भूलकर भी घर न लाएं ये चीजें, वरना रूठ जाएंगी मां लक्ष्मी

Hanuman Jayanti 2023: दिवाली वाली हनुमान जयंती की मान्यता इतनी अधिक क्यों है? इस नियम से ही करें पूजा

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।