Singh Rashifal 24 May 2026: सिंह राशि वालों को रविवार के दिन धन लाभ मिल सकता है। आपकी कुछ अटकी हुई योजनाएं रविवार के दिन पूरी हो सकती हैं। कारोबारी अपने कारोबार का विस्तार करने का विचार बना सकते हैं। सेहत को लेकर आपको सक्रियर रहने की आवश्यकता होगी। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि वालों का दैनिक राशिफल और साथ ही हम आपको बताएंगे रविवार के लिए शुभ रंग और अंक के बारे में।
सिंह राशि 24 मई 2026
आप अपने दिन की शुरुआत किसी गरीब की मदद करके करेंगे। रविवार के दिन आपके घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान होने से घर में भक्ति भावना का माहौल बना रहेगा। पारिवारिक रिश्तों में हो रही गलतफहमियां रविवार के दिन दूर होंगी। स्किन प्रॉब्लम से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर से सलाह लेंगे। मित्र के साथ विदेश की यात्रा का योग बन रहा है। किसी बहुत इम्पोर्टेन्ट पर्सन से मुलाकात होगी। आप पॉजिटिव थिंकिंग रखेंगे तो अच्छे से अपने कामों को पूरा करने में सक्सेसफुल रहेंगे। रिश्तेदारों से चल रहे किसी पुराने मतभेद का निपटारा भी हो जाएगा। आर्थिक उन्नति भी इस राशि के कुछ जातक रविवार के दिन पा सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए गुरुजनों का सहयोग आप ले सकते हैं।
- शुभ रंग - हरा
- शुभ अंक - 5
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-