Shani Margi 2025: ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय और कर्मफल का कारक माना जाता है। आज शनि मीन राशि में मार्गी हो रहे हैं, जिसके साथ ही उनकी ऊर्जा सीधी दिशा में प्रभाव डालना शुरू कर देगी। यह स्थिति जुलाई 2026 तक बनी रहेगी। इस दौरान तीन राशियों पर पड़ेगा। इन पर जिम्मेदारियों, काम के दबाव और निजी जीवन से जुड़े तनाव बढ़ सकते हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी, रिश्तों में संयम और फैसलों में समझदारी बेहद जरूरी रहेगी। चलिए जानते हैं कि शनि की यह चाल आने वाले महीनों में कौन-कौन सी राशियों की परीक्षा लेगी।
क्या है शनि मार्गी का महत्व?
शनि जब वक्री से मार्गी होते हैं तो ऊर्जा फिर से आगे बढ़ने लगती है। जिन लोगों के काम अटक रहे थे या फैसले लगातार टल रहे थे, उन पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। शनि की सीधी चाल जीवन में अनुशासन और कर्म पर जोर देती है।
मेष राशि: बढ़ेगा काम का दबाव
शनि मार्गी होने से मेष राशि के लोगों पर काम और जिम्मेदारियों का अचानक दबाव बढ़ सकता है। लंबे समय से टाले जा रहे कार्य अब सामने आएंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि छोटी गलती भी नुकसान का कारण बन सकती है।
कुंभ राशि: रिश्तों-करियर में चुनौतियां
कुंभ राशि वालों के लिए अगले महीनों में रिश्तों और करियर से जुड़े मामलों में सतर्क रहना जरूरी है। जिन जिम्मेदारियों से बच रहे थे, वे दोबारा सामने आएंगी। किसी बड़े फैसले या यात्रा की योजना अटक सकती है। वाणी और विश्वास दोनों पर नियंत्रण रखना जरूरी है।
मीन राशि: काम और परिवार दोनों में दबाव
शनि का मार्गी होना मीन राशि वालों के लिए काम और परिवार दोनों मोर्चों पर चुनौतियां लेकर आएगा। मेहनत अधिक होगी और परिणाम धीमे मिलेंगे। रिश्तों में गलतफहमी बढ़ सकती है, वहीं कार्य स्थल पर आलोचना या विवाद की स्थिति भी बन सकती है। भावनाओं में बहकर फैसला लेने से नुकसान संभव है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)