Shukra Gochar 2025: शुक्र देव 26 नवंबर 2025 की सुबह वृश्चिक राशि में गोचर शुरू करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार इस राशि में शुक्र का गोचर कुछ राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। बता दें जिन लोगों की कुंडली में वृश्चिक राशि में शुक्र बैठा होता है ऐसे लोग एक ऐसे रिश्ते की चाहत रखते हैं जो आत्मा से जुड़ा हो। उन्हें प्यार में ईमानदारी और निष्ठा की तलाश रहती है। ऐसे लोगे काफी इमोशनल स्वभाव के भी होते हैं। चलिए आपको बताते हैं शुक का वृश्चिक राशि में गोचर किन राशियों के लिए लाभकारी साबित होगा।
कर्क राशि: सुख-सुविधाओं में होगी बढ़ोतरी
इस समय आप आध्यात्मिक चीजों में अधिक रुचि दिखा सकते हैं। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। करियर की बात करें, तो आप अपने कार्यक्षेत्र में खूब सफलता पाएंगे। आपकी आय में वृद्धि होने के आसार हैं। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। जिस काम में हाथ डालेंगे सफलता पाएंगे।
सिंह राशि: नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है
सिंह राशि वालों के लिए ये समय काफी शानदार साबित होगा। आपकी सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। नौकरी के नए अवसर मिलने की संभावना है। व्यवसाय की बात करें तो आप इस दौरान नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं जिससे आपका जबरदस्त मुनाफा होगा। आप अपनी आमदनी को बढ़ाने में सक्षम होंगे। निवेश से खूब लाभ मिलेगा।
मकर राशि: वित्तीय लाभ होगा
मकर राशि वालों के लिए भी ये गोचर शानदार साबित होगा। करियर के क्षेत्र में आप सफलता पायेंगे। कड़ी मेहनत रंग लाने लगेगी। नौकरी में प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। बिजनेस में भी खूब मुनाफा होगा। इस दौरान अधिक पैसा कमा सकते हैं। आप अपने लक्ष्यों को भी प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। गाड़ी खरीदने को योग बन रहे हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें: