Singh Rashifal 10 May 2026: 10 मई 2026 का दिन सिंह राशि वालों के लिए सकारात्मक रहने वाला है। आज जीवन के कई क्षेत्रों में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के लिए आय में बढ़ोतरी के संकेत हैं। प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में चल रही परेशानियों में राहत मिल सकती है। आपका व्यवहार थोड़ा भावुक रहेगा, लेकिन पारिवारिक और सामाजिक रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। दोस्तों से मेलजोल बढ़ेगा। सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का मौका मिलेगा। साथ ही आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक सिंह राशिफल।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। नौकरी पेशा वाले लोगों की अच्छी इनकम होगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होने की संभावना है। प्रॉपर्टी से जुड़ी समस्याओं के लिए भागदौड़ के बाद काम बन जायेगा। आज अपने विचारों को लेकर आप थोड़े जज्बाती भी हो सकते हैं। सगे सम्बन्धियों से अच्छे तालमेल बनेंगे। मित्रों से मिलने उनके घर जा सकते हैं। आपकी दोस्ती और भी मजबूत होगी। आज आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से भी दिन सामान्य से बेहतर रहने के संकेत हैं।
रविवार के लिए आपका शुभ रंग ग्रे और शुभ अंक 9 है, जो आपके दिन को और बेहतर बना सकते हैं।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)