1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 22 May 2026: सिंह राशि की सेहत में आएंगे अच्छे बदलाव, शिक्षा क्षेत्र में करेंगे उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 22 May 2026: सिंह राशि की सेहत में आएंगे अच्छे बदलाव, शिक्षा क्षेत्र में करेंगे उन्नति, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Naveen Khantwal
 Published : May 22, 2026 06:21 am IST,  Updated : May 22, 2026 06:21 am IST

Singh Rashifal 22 May 2026: सिंह राशि के जातकों की सेहत में आज अच्छे बदलाव देखे जा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए भी दिन अच्छा रहेगा। पढ़ें दैनिक सिंह राशिफल।

Singh Rashifal - India TV Hindi
सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 22 May 2026: सिंह राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन सामान्य से अधिक अच्छा रहेगा। आपके द्वारा सामाजिक स्तर पर किए गए कार्यों को सराहना मिल सकती है। इससे आपको अच्छा भी महसूस होगा। पारिवारिक जीवन में आपको अपनी भावनाओं को नियंत्रण में रखने की आवश्यकता होगी। गलत संगति से शुक्रवार के दिन जितना दूर रहेंगे उतना आपके लिए अच्छा होगा। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं सिंह राशि वालों का दैनिक राशिफल और साथ ही हम आपको बताएंगे गुरुवार के लिए शुभ रंग और अंक के बारे में।

सिंह राशि 22 मई 2026

सिंह राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात की संभावना है। निवेश के मामले में आपको नई सलाह मिल सकती है। शुक्रवार के दिन लोगों की नजरों में आपकी पॉजिटिव इमेज बनेगी। कंप्यूटर की शिक्षा ग्रहण कर रहे स्टूडेंट्स के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा है, आप उन्नति के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। किसी प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित होगा। आपकी सेहत में अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस राशि के कुछ लोग किसी शादी या पार्टी में आज के दिन शरीक हो सकते हैं। 

  • शुभ रंग - नीला
  • शुभ अंक - 6

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Chandra Gochar: 22 मई की रात सिंह राशि में गोचर करेंगे चंद्रमा, 3 राशियों को मिलेंगे राजयोग जैसे शुभ परिणाम

Astrology: बेहद भावुक और कोमल हृदय के होते हैं 3 राशियों के लड़के, छोटी-छोटी बातें भी पहुंचाती हैं इनके दिल को ठेस

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।