1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Singh Rashifal 27 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, संतान पक्ष से मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

Singh Rashifal 27 April 2026: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन रहेगा सुखद, संतान पक्ष से मिल सकता है शुभ समाचार, पढ़ें दैनिक राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Naveen Khantwal
 Published : Apr 26, 2026 11:42 pm IST,  Updated : Apr 26, 2026 11:42 pm IST

Singh Rashifal 27 April 2026: सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के पारिवारिक और करियर क्षेत्र में अच्छे बदलाव ला सकता है। बच्चों के साथ अच्छा समय बिताने का भी आपको मौका मिलेगा। यहां पढ़िए सिंह राशि का दैनिक राशिफल।

Singh Rashifal- India TV Hindi
सिंह राशिफल Image Source : INDIA TV

Singh Rashifal 27 April 2026: सोमवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए अच्छा साबित हो सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े मुद्दों में आज के दिन आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के लोग सेहत में भी आज के दिन अच्छे बदलाव देख सकते हैं। आपकी ऊर्जा का स्तर भी पहले से बेहतर नजर आएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं 27 अप्रैल का दिन सिंह राशि के लिए क्या संकेत दे रहा है। यहां पढ़िए दैनिक सिंह राशिफल, साथ ही 27 अप्रैल के लिए शुभ अंक और रंग भी जानिए। 

सिंह राशिफल 27 अप्रैल 2026

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिलेगा। बिना किसी अनुभवी शख्स की सलाह के आज ऐसा भी काम ना करें, जिसमें आपको कॉन्फिडेंस न हो। आप ऑफिस से घर वापस आकर अपना पसंदीदा काम कर सकते हैं। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा। अगर आप काम के लिए यात्रा पर जाने वाले हैं तो यह यात्रा आपके लिए सुखद और शुभ फलदायी साबित हो सकती है। इस राशि के कुछ लोग शाम के समय बच्चों के साथ अच्छा समय सोमवार के दिन बिता सकते हैं। 

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: 

Astrology Tips: भाग्योदय के लिए कुंडली के इस ग्रह को कर लें मजबूत, कुछ दिनों में ही सुधरने लगेगा जीवन

Surya Nakshatra Parivartan: सूर्य 28 अप्रैल को शत्रु के नक्षत्र में करेंगे गोचर, डगमगा सकता है 3 राशियों का करियर और आर्थिक पक्ष

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।