Singh Rashifal 5 April 2026: 5 अप्रैल 2026, रविवार का दिन सिंह राशि के जातकों के लिए राहत और संतुलन लेकर आने वाला है। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने का मौका मिलेगा, जिससे मन हल्का और संतुष्ट महसूस करेगा। साथ ही दिन के दौरान कुछ ऐसे मौके भी आ सकते हैं, जहां आपको समझदारी से बड़ा फैसला लेना पड़ सकता है, जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होगा। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। इससे आपका मूड भी अच्छा रहेगा और दिन और बेहतर बन जाएगा। यहां पढ़िए 5 अप्रैल 2026 के लिए दैनिक सिंह राशिफल।
आज सिंह राशि का दिन रहेगा शानदार
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शानदार रहने वाला है। आज आप रोजमर्रा के पेंडिंग पड़े काम निपटा लेंगे, जिससे बेहद रिलेक्स महसूस करेंगे। 5 अप्रैल, रविवार को आपको किसी महत्वपूर्ण मामले में बहुत बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। आप अपने दोस्तों के साथ बाहर जाकर कुछ खुशी के पल बिता सकते हैं। इस राशि के व्यापारी वर्ग के जातकों की मुलाकात किसी बहुत बड़े अनुभवी व्यक्ति हो सकती है। हालांकि, धन के मामले में आज आपकी स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना बन रही है। इस राशि के विवाहित लोगों के लिए आज का दिन ज्यादा बेहतर रहेगा। एक-दूसरे के रिश्तों की कद्र करेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 6
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें: Weekly Horoscope: अप्रैल का ये सप्ताह 4 राशियों के लिए लाया बंपर खुशियां, करियर-व्यक्तिगत मोर्चे पर किस्मत देगी साथ