1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Tula Rashifal 22 May 2026: तुला राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, करियर और कारोबार में होगा जबरदस्त मुनाफा, पढ़िए दैनिक तुला राशिफल

Tula Rashifal 22 May 2026: तुला राशि पर मेहरबान होंगे सितारे, करियर और कारोबार में होगा जबरदस्त मुनाफा, पढ़िए दैनिक तुला राशिफल

 Written By: Acharya Indu Prakash
 Published : May 21, 2026 09:51 pm IST,  Updated : May 21, 2026 09:51 pm IST

Tula Rashifal 22 May 2026: शुक्रवार का दिन तुला राशि वालों के लिए बेहतरीन रहने वाला है। आपके लिए करियर और कारोबार में उन्नति के कई मौके बन रहे हैं। साथ ही आर्थिक लाभ और रिश्तों में मिठास बनी रहने के योग हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए दैनिक तुला राशिफल।

Tula Rashifal 22 May 2026- India TV Hindi
22 मई 2026 का तुला राशिफल Image Source : INDIA TV

Tula Rashifal 22 May 2026: तुला राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन बेहद शानदार और लाभकारी रहने वाला है। कारोबार से जुड़े लोगों को उम्मीद से ज्यादा फायदा मिलने के संकेत हैं। ऑफिस में आपकी राय को महत्व मिलेगा और लोग आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। आचार्य इंदु प्रकाश के अनुसार, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और परिवार का सहयोग भी आपके लिए दिन को और बेहतर बनाएगा। लव लाइफ में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पढ़िए दैनिक तुला राशिफल।   

तुला राशि

तुला राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। इस राशि के कारोबारियों को उम्मीद से ज्यादा लाभ मिलेगा। ऑफिस में आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा। दूसरे लोग आपकी योजना से काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन है। परिवार के लोग आपके लिए मददगार होंगे। इस राशि के जो लोग सेल्स मार्केटिंग से जुड़े हैं, उन्हें आज उन्नति के कई सुनहरे अवसर मिलेंगे। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी। छात्र आज कम्प्यूटर कोर्स सीखने का मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग - गोल्डन
  • शुभ अंक - 4

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: कुंभ राशि के लिए शानदार दिन, अचानक धन लाभ से मिलेगी आर्थिक मजबूती, पढ़िए दैनिक कुंभ राशिफल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।