1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे शनि, बन रहा है विपरीत राजयोग; इन 3 राशियों की चमकेगा भाग्य

Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर को मीन राशि में मार्गी होंगे शनि, बन रहा है विपरीत राजयोग; इन 3 राशियों की चमकेगा भाग्य

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : Nov 09, 2025 11:17 am IST,  Updated : Nov 09, 2025 11:17 am IST

Vipreet Rajyog 2025: 28 नवंबर 2025 को शनि ग्रह मीन राशि में मार्गी हो जाएंगे। इस दिन बनने वाला विपरीत राजयोग तीन राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इस खास योग के प्रभाव से धन लाभ, करियर में तरक्की और सुख-समृद्धि के योग बनेंगे।

Shani Margi 2025- India TV Hindi
28 नवंबर को मीन राशि में शनि मार्गी होंगे Image Source : FREEPIK

Vipreet Rajyog 2025: नवग्रहों में से एक शनि ग्रह को न्याय का देवता कहा गया है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, शनिदेव हर व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल प्रदान करते हैं। जब नवग्रहों में से कोई भी ग्रह अपना स्थान परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। किसी क बीते 138 दिनों से शनि वक्री अवस्था में मीन राशि में थे, लेकिन अब 28 नवंबर 2025 को वे मार्गी हो रहे हैं। दंडाधिकारी शनि के इस परिवर्तन से विपरीत राजयोग का निर्माण होगा, जो कुछ राशियों के जीवन में बड़ा बदलाव लेकर आएगा।

विपरीत राजयोग क्या है?

जब शनि ग्रह वक्री अवस्था से निकलकर मार्गी होते हैं, तब विपरीत राजयोग का निर्माण होता है। यह योग जातक को विपरीत परिस्थितियों में भी सफलता और समृद्धि देता है। जिन राशियों पर इसका प्रभाव पड़ता है, उनके जीवन में अचानक से अच्छे अवसर और आर्थिक लाभ के योग बनते हैं।

धनु राशि

धनु राशि के चौथे भाव में शनि मार्गी होंगे। विपरीत राजयोग से आपको धन लाभ और प्रॉपर्टी से जुड़ी सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में बढ़ोतरी होगी और परिवार में सुख-शांति बढ़ेगी। घर, वाहन या नया मकान खरीदने का सपना भी पूरा हो सकता है।

सिंह राशि

सिंह राशि के आठवें भाव में शनि मार्गी होंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए यह समय शुभ रहेगा। प्रमोशन और वेतन वृद्धि के योग हैं। जो लोग करियर में ठहराव महसूस कर रहे थे, उन्हें अब आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। वैवाहिक जीवन की परेशानियां भी खत्म होंगी।

मीन राशि

मीन राशि के लग्न भाव में शनि मार्गी होंगे। यह समय इस राशि के जातकों के लिए आत्मविश्वास और सफलता लेकर आएगा। शनि के मीन राशि में मार्गी होने से इस राशि को भी भाग्य का साथ मिलेगा। इन्हें करियर में उन्नति, अच्छे सेहत और भाग्य का साथ मिलेगा। निवेश से लाभ के योग हैं और पारिवारिक जीवन में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:  Budh Gochar 2025: साल के अंत में दो बार राशि बदलेंगे बुध, 3 राशियों के लिए बनेगा स्वर्णिम योग; मिलेगी सफलता और धन लाभ

Lucky Gemstone: भाग्य जगाने वाला रत्न! पहनते ही खुलेंगे तरक्की के रास्ते, दूर होगी पैसों की किल्लत

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।