1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Vrishabh Rashifal 10 Dec 2025: वृष राशि वालों को नए संपर्क देंगे बड़ा फायदा, बिजनेस में लाभ और लव लाइफ में सुलह के योग

Vrishabh Rashifal 10 Dec 2025: वृष राशि वालों को नए संपर्क देंगे बड़ा फायदा, बिजनेस में लाभ और लव लाइफ में सुलह के योग

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Arti Azad
 Published : Dec 10, 2025 06:20 am IST,  Updated : Dec 10, 2025 06:30 am IST

Vrishabh Rashifal 10 Dec 2025: वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल रहेगा। नए लोगों से लाभ, घर-परिवार में खुशी और प्रेम संबंधों में नज़दीकियां बढ़ने के योग बन रहे हैं। आचार्य इंदु प्रकाश जी बता रहे हैं कि आज का दिन आपके लिए किस तरह से आपके अनुकूल रहने वाला है।

Vrishabh Rashifal 10 December 2025- India TV Hindi
आज 10 दिसंबर 2025 वृषभ राशिफल Image Source : INDIA TV

Vrishabh Rashifal 10 December 2025: हर दिन एक नई उम्मीद लेकर आता है। अगर पहले से अंदाजा हो कि आज का दिन कैसे बीतने वाला हो तो व्यक्ति आने वाले अच्छे पलों के स्वागत और मुश्किल पलों से निपटने के लिए तैयार रहता है। आज, 10 दिसंबर 2025 बुधवार का दिन वृष राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत लेकर आया है। आज का दिन सहज, सरल और खुशियों से भरा रहेगा। जहां एक ओर कामकाज में नए लोग फायदा देंगे, वहीं दूसरी ओर परिवार और रिश्तों में भी मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा और आपकी सकारात्मक ऊर्जा हर काम में दिखाई देगी। प्रेम संबंधों में दूरियां घटेंगी। 

कामकाज में बढ़ेगा आत्मविश्वास, नए लोगों से होगा लाभ

वृष वालों के लिए दिन खुशियों से भरा रहेगा। जीवन सहज और आसान महसूस होगा। दूसरों से आगे बढ़ने की चाह आपके आत्मविश्वास और कार्यकुशलता को बढ़ाएगी। बच्चों की किसी उपलब्धि से मन प्रसन्न रहेगा। शांति से समस्याओं का हल निकालने से सब ठीक रहेगा। आपकी आस्था आज बरकरार रहेगी। आप जिस भी कार्य को करेंगे, वह पूरा अवश्य होगा। कुछ बातों को गोपनीय रखना जरूरी है और जिद करने से बचें। साथ ही, नए लोगों से व्यापार में अच्छा लाभ मिलने के योग हैं।

आज के लिए आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग लाल रहेगा। 

कैसी रहेगी आपकी लव लाइफ

आज प्रेम संबंध मध्यम, लेकिन संतुलित रहेंगे। अगर आपके और आपके साथी के बीच कोई अनबन चल रही है, तो आज उसे दूर करने का सही दिन है।मन की नाराजगी दूर करके आप रिश्तों में नज़दीकियां बढ़ा सकते हैं। आज आप अपने साथी की ओर ज्यादा आकर्षण महसूस करेंगे और रिश्तों को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।  

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।