1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक बिजनेस राशिफल: 14 से 20 सितंबर तक इन 5 राशियों के कारोबार में तेजी, नए अवसरों से मुनाफे के संकेत, लेकिन दूसरों पर न थोपें अपनी राय

साप्ताहिक बिजनेस राशिफल: 14 से 20 सितंबर तक इन 5 राशियों के कारोबार में तेजी, नए अवसरों से मुनाफे के संकेत, लेकिन दूसरों पर न थोपें अपनी राय

 Written By: Arti Azad
 Published : Sep 13, 2026 12:06 pm IST,  Updated : Sep 13, 2026 12:06 pm IST

सितंबर का नया सप्ताह शुरू होने वाला है। इस सप्ताह कुछ राशि वालों को कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं। वहीं व्यापारिक फैसले कई जातकों के लिए प्रगति का रास्ता खोल सकता है। यहां पढ़िए 14 से 20 सितंबर 2026 तक का साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

weekly Business Horoscop, साप्ताहिक बिजनेस राशिफल- India TV Hindi
साप्ताहिक बिजनेस राशिफल Image Source : INDIA TV

14 से 20 सितंबर 2026 का सप्ताह कारोबार के लिहाज से कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आ सकता है। कुछ राशि वाले अपने नए विचारों और नेतृत्व क्षमता के दम पर व्यापार को आगे बढ़ा सकते हैं, तो कुछ को साझेदारी, नेटवर्किंग और सहयोग से लाभ मिलने के संकेत हैं। वहीं कुछ कारोबारियों के लिए सोच-समझकर जोखिम लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इस सप्ताह सभी 12 राशियों का बिजनेस राशिफल

मेष राशि

इस सप्ताह मेष राशि के कारोबारियों को अपनी नेतृत्व क्षमता का पूरा इस्तेमाल करना चाहिए। विक्रेताओं और व्यापार से जुड़े लोगों को बेहतर तरीके से संभालने में आपकी भूमिका अहम रहेगी। नए विचारों और साहसिक फैसलों से बड़े लोगों का ध्यान आपकी ओर आकर्षित हो सकता है। इससे कारोबार में नए अवसर मिलने की संभावना है।

वृषभ राशि

आपके लिए व्यापार में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुल सकते हैं। इस सप्ताह अपनी प्रतिभा और क्षमता को आत्मविश्वास के साथ सामने रखें। किसी नए प्रोजेक्ट या व्यापारिक अवसर से आपको अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिल सकता है। सही समय पर अपनी क्षमता का प्रदर्शन लाभ देगा।

मिथुन राशि

इन जातकों के लिए यह सप्ताह बदलाव को अपनाने का है। अपनी बात प्रभावी ढंग से रखने की आपकी क्षमता व्यापारिक मामलों में फायदा पहुंचा सकती है। नए अवसरों को लेकर खुले विचार रखें और सोच-समझकर जोखिम लेने से न घबराएं। कारोबार में नई दिशा तलाशने का अच्छा समय है।

कर्क राशि

कर्क राशि वाले कारोबार में नए प्रयोग कर सकते हैं। रचनात्मक सोच के साथ लिए गए फैसले व्यापार को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। कोई भी जोखिम को उठाने से पहले सभी पहलुओं पर विचार जरूर करें। अपने अनुभव पर भरोसा रखते हुए आगे बढ़ना फायदेमंद रहेगा।

सिंह राशि

कारोबारियों को इस सप्ताह पहल करने का मौका मिलेगा। सामने आने वाले नए व्यापारिक अवसरों को नजरअंदाज न करें, क्योंकि इनमें भविष्य में अच्छा लाभ मिलने की संभावना है। हालांकि, व्यापारिक बातचीत के दौरान अपनी बात दूसरों पर थोपने से बचें। सहयोग की भावना आपके लिए अधिक लाभकारी रहेगी।

कन्या राशि

यह सप्ताह कन्या राशि वालों के लिए अपनी विशेषज्ञता दिखाने का है। व्यापार से जुड़े नए अवसर सामने आ सकते हैं, जो आगे बढ़ने में मदद करेंगे। किसी महत्वपूर्ण कारोबारी फैसले में अपनी समझ और अनुभव पर भरोसा रखें। नए प्रस्तावों को खुले मन से परखना अच्छा रहेगा।

तुला राशि

इस सप्ताह कारोबारियों को साझेदारी और टीमवर्क से फायदा मिल सकता है। व्यापारिक सहयोग को मजबूत करने पर ध्यान दें। सहकर्मियों और साझेदारों के साथ अच्छे संबंध कारोबार की प्रगति में मदद करेंगे। महत्वपूर्ण फैसले लेते समय खुद पर भरोसा रखें और नए विचारों को अपनाने के लिए तैयार रहें।

वृश्चिक राशि

आपके लिए नेटवर्किंग इस सप्ताह कारोबार में अहम भूमिका निभा सकती है। नए लोगों से संपर्क व्यापार के विस्तार के रास्ते खोल सकता है। किसी भी व्यापारिक परिस्थिति को गहराई से समझने की आपकी क्षमता आपको दूसरों से आगे रखेगी। साझेदारी और सहयोग से भी लाभ मिल सकता है।

धनु राशि

यह सप्ताह कारोबारियों के लिए अपनी विशेषज्ञता दिखाने का अच्छा समय है। व्यापार में सामने आने वाले नए अवसरों को स्वीकार करें, लेकिन बड़े फैसले जल्दबाजी में न लें। सोच-समझकर उठाया गया जोखिम कारोबार के लिए फायदेमंद हो सकता है। 

मकर राशि

आपको व्यापार में मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। विशेषज्ञता और अनुभव के दम पर आपको किसी महत्वपूर्ण अवसर का लाभ मिल सकता है। इस सप्ताह कारोबार में अनुशासन बनाए रखना जरूरी होगा। योजनाओं पर लगातार फोकस करने से अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

कुंभ राशि

कारोबारियों के लिए नए और अनोखे विचार लाभदायक साबित हो सकते हैं। अपने अलग नजरिए को व्यापार में इस्तेमाल करने से पहचान मिल सकती है। आपकी संवाद क्षमता भी मजबूत रहेगी, इसलिए व्यापारिक बातचीत में अपनी बात स्पष्ट तरीके से रखना आपके पक्ष में रहेगा।

मीन राशि

आपकी रचनात्मकता इस सप्ताह कारोबार में काम आएगी। नए विचारों से व्यापारिक समस्याओं के बेहतर समाधान मिल सकते हैं। साझेदारी और सहयोग से जुड़े प्रोजेक्ट में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: साप्ताहिक आर्थिक राशिफल: इस हफ्ते 3 राशियों का बढ़ सकता है बैंक बैलेंस, मेष-तुला वाले सोच-समझकर करें धन का निवेश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।