जुलाई का सप्ताह कुछ राशियों के लिए करियर के लिहाज से बेहद शुभ रहने वाला है। देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट अनिल कुमार ठक्कर के मुताबिक, 6 जुलाई से 12 जुलाई 2026 के दौरान नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और नए अवसर मिल सकते हैं। जबकि कारोबारियों के लिए लाभ और नए संपर्क बनने के योग हैं। आइए जानते हैं कौन सी 3 राशियों के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से सबसे ज्यादा भाग्यशाली रहने वाला है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह करियर में नई गति लेकर आ सकता है। गुरु ग्रह आपकी चंद्र राशि के बारहवें भाव में उपस्थित होंगे। ऐसे में ये हफ्ता आपके करियर को रफ्तार देगा। व्यापार से जुड़े लोगों को नए ग्राहक और निवेशक मिलने की संभावना है, जिससे कारोबार में विस्तार हो सकता है। वहीं नौकरीपेशा लोगों को सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा और ऑफिस में मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति में भी सुधार के संकेत हैं। छात्रों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
कुंभ राशि
कुंभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह करियर के लिहाज से काफी सकारात्मक रह सकता है। विदेशी कंपनी में कार्यरत लोगों को इस सप्ताह कोई बड़ी पदोन्नति या बड़ा लाभ मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारी आपके काम से प्रभावित होंगे और सराहना भी करेंगे। सहकर्मियों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में निवेश सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है, लेकिन उसके लिए उन्हें खुद को सर्वोपरि न समझते हुए, विषयों को समझने में दूसरों की मदद लें। तभी आप आंशिक सफलता प्राप्त कर सकेंगे।
मीन राशि
आपके लिए यह सप्ताह करियर में बड़ी उपलब्धियां दिलाने वाला साबित हो सकता है। इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा साफ दिखाई देगा, जिसके कारण दफ्तर में दुश्मन भी दोस्त बन जाएंगे और आपके काम की सराहना करते नजर आएंगे। आपकेएक छोटे अच्छे काम की बदौलत कोई बड़ी तरक्की मिल सकेगी। इस उपलब्धि या पदोन्नति की चर्चा पूरे ऑफस में होगी। पारिवारिक माहौल भी सुखद रहेगा, जिससे प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ में आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। हालांकि छात्रों को बेहतर परिणाम के लिए पढ़ाई पर पूरा ध्यान देने की जरूरत होगी।
(लेखक के बारे में: अनिल कुमार ठक्कर देश के जाने-माने अरोमालॉजिस्ट हैं, जो चंद्र राशि यानी आपकी जन्म तारीख के आधार पर राशिफल व भविष्यफल बताते हैं।)
ये भी पढ़ें- कल इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे सितारे, सफलता के साथ धन लाभ के भी बन रहे योग, ये हैं 6 जुलाई की लकी राशियां