1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Finance Horoscope: कर्क राशि में बनेगा महासंयोग, जून के दूसरे सप्ताह में 4 राशियों को जबरदस्त धन लाभ के योग, साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

Weekly Finance Horoscope: कर्क राशि में बनेगा महासंयोग, जून के दूसरे सप्ताह में 4 राशियों को जबरदस्त धन लाभ के योग, साप्ताहिक आर्थिक राशिफल

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jun 06, 2026 11:23 pm IST,  Updated : Jun 06, 2026 11:23 pm IST

Weekly Finance Horoscope 8th June To 14th June 2026: जून का दूसरे सप्ताह में कुछ राशियों को आर्थिक पक्ष में अच्छे सुधार देखने को मिल सकते हैं। धन लाभ के अच्छे योग इस सप्ताह बन सकते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों को साप्ताहिक आर्थिक राशिफल।

साप्ताहिक आर्थिक...- India TV Hindi
साप्ताहिक आर्थिक राशिफल Image Source : INDIA TV

Weekly Finance Horoscope 8th June To 14th June 2026: जून के दूसरे सप्ताह की शुरुआत 8 तारीख से हो रही है। खास बात यह है कि इसी दिन शुक्र कर्क राशि में गोचर करेंगे और कर्क राशि में शुक्र-गुरु की युति से महासंयोग बनेगा। यह दोनों ही ग्रह शुभ हैं और कुछ लोगों के आर्थिक पक्ष पर शुक्र-गुरु की युति का बेहद सकारात्मक परिणाम देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल

मेष राशि 

आपके चतुर्थ भाव में शुक्र-गुरु की युति होने से धन लाभ आपको मिल सकता है। खासकर पैतृक कारोबार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। हालांकि बजट को संतुलित बनाए रखने के लिए आपको प्रयास भी करने होंगे। 

वृषभ मिथुन

शुक्र का गोचर आपको वित्तीय रूप से सशक्त बना सकता है। जो लोग सौंदर्य प्रसाधनों से जुड़ा बिजनेस करते हैं उनको धन लाभ मिलने के योग हैं। साथ ही संचित धन में भी वृद्धि होगी। 

मिथुन राशि 

आपके दूसरे भाव यानि धन भाव में गुरु-शुक्र की युति गेमचेंजर साबित हो सकती है। आपको कई स्रोतों से धन लाभ मिलने के योग हैं। अचानक से कुछ लोगों को वेतन में वृद्धि भी मिल सकती है। 

कर्क राशि

आपके लिए यह हफ्ता संतुलन भरा रहेगा, खासकर धन के मामलों में। आप फिजूलखर्च पर लगाम लगा पाएंगे और कुछ लोगों को अटका धन भी वापस मिल सकता है। 

सिंह राशि 

सिहं राशि के जातकों को धन के मामलों को लेकर सतर्कता इस हफ्ते बरतनी होगी। बेवजह के खर्च बढ़ सकते हैं। सही बजट प्लान बनाकर आगे बढ़ें। 

कन्या राशि 

आपके लिए सप्ताह बेहद अच्छा साबित हो सकता है। जबरदस्त धन लाभ इस राशि के कुछ लोगों को हो सकता है। अगर निवेश किया था तो अच्छा लाभ मिलने के योग हैं। 

तुला राशि 

आपके आर्थिक पक्ष में स्थिरता देखने को मिलेगी। बीते समय में धन संचय के जो प्लान बनाए थे वो कारगर साबित हो सकते हैं। हालांकि कुछ लोग वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने पर पैसा खर्च कर सकते हैं। 

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपको वित्तीय रूप से सबल बना सकता है। उधार दिया पैसा अचानक से वापस मिलने की उम्मीद है। पैतृक संपत्ति से भी लाभ हो सकता है। 

धनु राशि 

आपको जल्दबाजी में आकर कोई भी बड़ा निर्णय इस सप्ताह नहीं लेना चाहिए नहीं तो वित्तीय स्थिति डगमगा सकती है। सट्टेबाजी के चक्कर में गलती से भी न फंसें। 

मकर राशि 

इस राशि के कारोबारियों को बड़ी डील मिलने से जबरदस्त धन लाभ के योग हैं। आपकी अटके कार्यों को भी गति मिलेगी। 

कुंभ राशि 

आपकी राशि से छठे भाव में गुरु-शुक्र का होना बहुत अच्छा नहीं कहा जा सकता। आपको वित्त से संबंधित फैसलों पर विचार करने की जरूरत होगी। बेवजह के खर्च करने से बचें। 

मीन राशि 

मीन वालों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी लेकिन सप्ताह के अंत में खर्च बढ़ सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Paap Kartari Yoga: 9 जून की सुबह बनेगा घातक पाप कर्तरी योग, 2 राशियां सेहत को लेकर रहें सतर्क, रिश्तों में आ सकता है उतार-चढ़ाव

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।