1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का यह सप्ताह लेकर आ सकता है आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर, मिथुन-कुंभ सहित 4 राशियां रहें तैयार

साप्ताहिक राशिफल: अगस्त का यह सप्ताह लेकर आ सकता है आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर, मिथुन-कुंभ सहित 4 राशियां रहें तैयार

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 08, 2026 08:34 am IST,  Updated : Aug 08, 2026 08:34 am IST

इस सप्ताह ग्रह नक्षत्रों की चाल का कुछ राशियों के जीवन पर बेहद शुभ प्रभाव देखने को मिल सकता है। वहीं कुछ राशियों को सतर्कता भी इस हफ्ते में बरतनी होगी। ऐसे में अगस्त का यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

अगस्त का यह सप्ताह 10 तारीख से शुरू होगा। इस हफ्ते में किसी भी ग्रह का राशि परिवर्तन नहीं है। हालांकि, शुक्र ग्रह 11 अगस्त को चंद्रमा के हस्त नक्षत्र में इस सप्ताह गोचर करेंगे। वहीं शनि भी इस हफ्ते में वक्री अवस्था में ही होंगे। ऐसे में कुछ लोगों के लिए यह सप्ताह अनुकूल तो कुछ के लिए चुनौतीपूर्ण भी रह सकता है। सभी 12 राशियों के जीवन में क्या परिवर्तन इस हफ्ते आ सकते हैं आइए जानते हैं साप्ताहिक राशिफल से। 

मेष राशि

खर्चों पर इस सप्ताह नियंत्रण रखें नहीं तो आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल इस सप्ताह रह सकता है। निवेश करने वाले हैं तो बिना सलाह के आगे न बढ़ें। 

वृषभ राशि

वृषभ वालों आपको सामाजिक स्तर पर वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत होगी नहीं तो मान-सम्मान खो सकते हैं। हालांकि कुछ लोगों को करियर के क्षेत्र में शुभ परिणाम मिलने के योग हैं। 

मिथुन राशि 

आर्थिक दृष्टि से आपके लिए सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। कुछ लोगों को धन प्राप्ति के नए स्रोत मिल सकते हैं बस आपको सतर्क रहने की आवश्यकता होगी। 

कर्क राशि

कारोबारियों को संभलकर इस सप्ताह रहना होगा। किसी पर भी आंख मुंदकर भरोसा न करें। कड़ी मेहनत इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में करनी पड़ सकती है। 

सिंह राशि

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अच्छा साबित हो सकता है। मान-सम्मान की प्राप्ति आपको हो सकती है। इसके साथ ही कुछ लोगों को आय के नए स्रोत भी मिल सकते हैं। 

कन्या राशि

बीते समय में की गई मेहनत का फल आपको मिल सकता है। आपने कार्यों से उच्च अधिकारियों को प्रभावित कर सकते हैं। हालांकि सेहत का आपको ख्याल रखना होगा। 

तुला राशि

तुला राशि वालों धन से जुड़े मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। उधार लेने से इस सप्ताह में आपको बचना चाहिए। मानसिक शांति के लिए योग ध्यान आपको करना चाहिए। 

वृश्चिक राशि

वृश्चिक वाले अपनी वाणी से लोगों का दिल इस हफ्ते जीत सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियां मिलने के योग हैं। 

धनु राशि

सेहत के लिहाज से सप्ताह अच्छा रह सकता है। आप अच्छी दिनचर्या का पालन कर सकते हैं और साथ ही योग-ध्यान करते भी कुछ लोग देखे जा सकते हैं। भाई-बहनों का आपको सहयोग मिल सकता है। 

मकर राशि

मकर वालों को आर्थिक मामलों में सतर्कता बरतनी होगी। नौकरी पेशा हैं तो काम का दबाव बढ़ सकता है। सेहत को लेकर भी सतर्क रहें। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों के लिए सप्ताह अच्छा रह सकता है। करियर के क्षेत्र में अच्छे अवसर आपको मिल सकते हैं। समाज के गणमान्य लोगों से मुलाकात हो सकती है। 

मीन राशि 

सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको अच्छे फल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय आप इस सप्ताह बिता सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

सावन में महादेव को अर्पित करें ये खास फूल, हजार बिल्वपत्रों के बराबर देता है शुभ और पुण्य फल!

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।