Weekly Lucky Rashifal: अप्रैल का यह सप्ताह 20 अप्रैल से शुरू होगा। इस सप्ताह में सूर्य की उच्च स्थिति कुछ राशियों के लिए बेहद शुभ हो सकती है। मेष में बैठे सूर्य के साथ ही अन्य ग्रहों का शुभ प्रभाव भी इन राशियों पर पड़ेगा और इनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। आर्थिक रूप से ये राशियां संपन्न हो सकती हैं और भाग्य का भी इनको पूरा साथ मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि के लोगों के लिए ये सप्ताह बहुत अच्छे अनुभव लेकर आ सकता है। जो लोग अपना कार्य शुरू करने का विचार बना रहे थे सूर्य की उच्च स्थिति उनकी मदद करेगी। कुछ लोगों को बीते समय में किए गए निवेश से बड़ा धन लाभ मिल सकता है। माता-पिता का सहयोग आप पारिवारिक जीवन में पाएंगे। सामाजिक स्तर पर गणमान्य लोगों से आपका संपर्क हो सकता है।
सिंह राशि
इस हफ्ते सिंह राशि के लोगों का कोई बड़ा ख्वाब पूरा होने की उम्मीद है। आपकी राशि के स्वामी सूर्य उच्च अवस्था में होंगे इसलिए किस्मत का आपको भरपूर सहयोग प्राप्त हो सकता है। आपकी योजनाओं के सफल होने की भी पूरी संभावना है। जो लोग लंबे समय से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में लगे थे उनको भी सफलता मिल सकती है। आर्थिक रूप से भी अच्छे बदलाव आपके जीवन में आ सकते हैं।
तुला राशि
तुला वालों को भाग्य का साथ मिलेगा जिससे करियर के क्षेत्र में बड़े बदलाव आपको देखने को मिल सकते हैं। सीनियर्स के द्वारा आपके कार्य की तारीफ इस हफ्ते की जा सकती है। अतीत में जो योजनाएं आपने बनाई थीं वो भी पूरी हो सकती है। उधार दिया हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। अपनी योग्यता को निखारने के लिए आप नई भाषा या फिर कोई नई स्किल्स सीख सकते हैं।
धनु राशि
गुरु के स्वामित्व वाली धनु राशि के जातकों को करियर क्षेत्र में नई पहचान मिल सकती है। आपके द्वारा किए गए कार्यों की अहमियत सीनियर्स समझेंगे। गुरुजनों के सहयोग से विद्यार्थियों को शिक्षा क्षेत्र में उपलब्धि मिल सकती है। धन-धान्य के लिहाज से भी अप्रैल का यह हफ्ता लाभदायी है। सूर्य की उच्च स्थिति आपके आत्मविश्वास को बी बढ़ाएगी जिसके चलते समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें: