1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: ग्रह नक्षत्रों की चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, मिथुन-वृश्चिक वालों को मेहनत के बाद मिल सकती है सफलता

साप्ताहिक राशिफल: ग्रह नक्षत्रों की चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, मिथुन-वृश्चिक वालों को मेहनत के बाद मिल सकती है सफलता

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 22, 2026 09:17 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 09:17 am IST

इस सप्ताह चंद्रमा धनु से लेकर मीन राशि तक संचार करेंगे और साथ ही शुक्र ग्रह मंगल के नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह सप्ताह सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आइए जानते हैं।

Weekly Horoscope- India TV Hindi
साप्ताहिक राशिफल Image Source : INDIA TV

अगस्त के इस सप्ताह की शुरुआत 24 तारीख से होगी। इस सप्ताह में चंद्रमा धनु से लेकर मीन राशि तक संचार करेंगे। वहीं 25 अगस्त को मंगल के नक्षत्र चित्रा में शुक्र ग्रह का प्रवेश होगा। इस हफ्ते में कोई भी ग्रह राशि परिवर्तन नहीं करेगा। आइए ऐसे में जान लेते हैं कि मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक राशिफल। 

मेष राशि

अगस्त के इस सप्ताह में कार्यक्षेत्र में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। शुक्र के नक्षत्र गोचर से आपके मान-सम्मान में भी वृद्धि हो सकती है। सप्ताह के मध्य में काम का दबाव हो सकता है लेकिन आप अच्छी तरह से इसे संभाल सकते हैं। 

वृषभ राशि

आपके इस हफ्ते आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। लंबे समय से कहीं पैसा अटका हुआ था तो उसके भी वापस मिलने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में भी अच्छे बदलाव इस राशि के जातकों को देखने को मिल सकते हैं। 

मिथुन राशि

मिथुन वालों के जीवन में चुनौतियां इस सप्ताह आ सकती हैं। काम और निजी जीवन के बीच तालमेल बनाकर आपको चलना होगा। खर्चों पर लगाम रखें नहीं तो आर्थिक नुकसान हो सकता है। मेहनत इस सप्ताह में होगी लेकिन मेहनत के बाद सफलता मिलने के भी योग हैं। 

कर्क राशि

चंद्रमा के गोचर के चलते आपको जीवन में मिलेजुले परिणाम मिल सकते हैं। कुछ लोगों को लंबी दूरी की यात्राएं करने का मौका मिल सकता है। सेहत को लेकर आपको सतर्क रहना होगा। 

सिंह राशि

सिंह वालों के आत्मविश्वास में वृद्धि इस सप्ताह देखने को मिल सकती है। आपके रुके हुए काम भी बन सकते हैं। आर्थिक लाभ भी इस राशि के कुछ जातकों को मिलने के आसार हैं। 

कन्या राशि

अपनी तार्किक बुद्धि से आप कार्यक्षेत्र में सफल हो सकते हैं। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। समाज में आपका रुतबा बढ़ेगा। 

तुला राशि

इस हफ्ते आपकी राशि के स्वामी शुक्र नक्षत्र परिवर्तन करेंगे इसलिए आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। जो लोग शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं उन्हं मुनाफा मिलने के योग हैं। सेहत के लिहाज से भी यह सप्ताह सुखद साबित हो सकता है। 

वृश्चिक राशि

इस हफ्ते आपको काम के सिलसिले में भागदौड़ करनी पड़ सकती है और कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता आपको प्राप्त होगी। हालांकि, कुछ लोगों को इस सप्ताह धार्मिक यात्रा पर जाने का भी मौका मिल सकता है। 

धनु राशि

आपकी ऊर्जा में इस सप्ताह वृद्धि देखने को मिल सकती है। करियर के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग हैं। विवाहित लोगों के जीवन में किसी नए मेहमान की दस्तक इस सप्ताह में हो सकती है। 

मकर राशि

आपकी आर्थिक स्थिति में इस सप्ताह सुधार हो सकता है। कुछ लोग भूमि या वाहन खरीदने में इस हफ्ते कामयाब हो सकते है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। घर के बुजुर्गों के साथ आपको अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। 

कुंभ राशि

कुंभ वालों की लव लाइफ में इस सप्ताह सुधार देखे को मिल सकता है। मानसिक उलझनों से छुटकारा पाने के लिए कुछ लोग योग-ध्यान करते नजर आ सकते हैं। इस राशि के विद्यार्थियों के लिए भी यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। 

मीन राशि

आपके वैवाहिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आ सकते हैं। गिले-शिकवे इस सप्ताह में दूर हो सकते हैं। जो लोग कारोबार करते हैं उनको मुनाफा मिलने के भी योग हैं। जो लोग काफी समय से घर से दूर हैं वो घर जाने का प्लान बना सकते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

बजट में नहीं आ रहा पुखराज तो न हों हताश! ये सस्ते रत्न भी दिलाएंगे गुरु ग्रह के पूरे-पूरे फल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।