1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Lucky Rashifal: इन 5 राशियों को जनवरी के आखिरी हफ्ते में मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक लाभ और उन्नति के मिलेंगे अवसर

Weekly Lucky Rashifal: इन 5 राशियों को जनवरी के आखिरी हफ्ते में मिलेगा भाग्य का साथ, आर्थिक लाभ और उन्नति के मिलेंगे अवसर

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Jan 25, 2026 08:03 am IST,  Updated : Jan 25, 2026 08:03 am IST

Weekly Lucky Rashifal: इस सप्ताह में जनवरी माह का अंत होगा और फरवरी की शुरुआत होगी। यह सप्ताह कुछ राशियों के लिए लकी साबित हो सकता है, इन्हीं राशियों के बारे में आज हम आपको जानकारी देंगे।

Weekly Lucky Rashifal- India TV Hindi
साप्ताहिक लकी राशिफल Image Source : FREEPIK

Weekly Lucky Rashifal: नए सप्ताह की शुरुआत 26 जनवरी से होगी और 1 फरवरी 2026 को यह सप्ताह समाप्त होगा। यह सप्ताह बहुत खास है क्योंकि इस सप्ताह में जनवरी महीने का अंत और फरवरी की शुरुआत होगी। ऐसे में कुछ राशियों के लिए यह सप्ताह बेहद भाग्यशाली साबित हो सकता है। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में। 

मेष राशि

मेष राशि के लोगों में ऊर्ज की अधिकता इस हफ्ते में देखी जा सकती है और आप ऊर्जा का सही इस्तेमाल भी कर पाएंगे। चुनौतियों का सामना करने में आप समर्थ होंगे और उन्नति के अवसर भी आपको मिलेंगे। आर्थिक रूप से भी यह सप्ताह आपके लिए शुभ फलदायक सिद्ध हो सकता है। 

मिथुन राशि 

आपके काम करने का तरीका सीनियर्स को भा सकता है। रोजगार की तलाश में लगे इस राशि के लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी करने का मौका मिलने की संभावना है। धन से जुड़ी समस्याओं का अंत भी इस सप्ताह में होने की संभावना है। सप्ताह के अंतिम दिनों में आप अपने पार्टनर के साथ कही घूमने भी इस दौरान नकिल सकते हैं। 

सिंह राशि

आपके लिए यह सप्ताह रोमांच से भरा रहेगा। अपने आकर्षक व्यक्तित्व से आप लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में भी इस राशि के लोगों को अच्छे अनुभव होंगे। कुछ लोगों को अतिरिक्त जिम्मेदारी भी मिल सकती है। जीवनसाथी या माता-पिता के जरिए अच्छी आर्थिक सलाह मिलेगी और इससे धन की बचत कर पाने में भी आप कामयाब होंगे। 

तुला राशि 

आपका संचार कौशल आपको नई पहचान दिला सकता है। अपनी बातों से आप लोगों की परेशानियों को दूर करेंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति इसके चलते बढ़ेगी। करियर क्षेत्र में अच्छे अवसर मिलने की संभावना है इसलिए तैयार रहें। कला के क्षेत्र में इस राशि के जातकों को अच्छे परिणाम मिलेंगे। बैंक बैलेंस भी बढ़ सकता है। 

मकर राशि 

आपकी एकाग्रता में इस सप्ताह वृद्धि देखने को मिल सकती है। इसके चलते नौकरी पेशा और विद्यार्थियों दोनों को ही इस हफ्ते लाभ मिलेगा। भाग्य का साथ भी इस राशि के लोगों के साथ बना रहेगा जिसके चलते बिगड़ते काम भी बनेंगे। इस राशि के कुछ लोग यात्राएं इस सप्ताह कर सकते हैं और यात्राओं से आपको लाभ मिलने की भी संभावना है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: 

Varuthini Ekadashi 2022: वरुथिनी एकादशी के दिन विष्णु भगवान को भेंट करें ये फल, आप पर बरसेगी नारायण की असीम कृपा

Vastu Tips: घर में रखी ये 3 मूर्तियां मां लक्ष्मी को करती हैं आकर्षित, धनवान लोग हमेशा रखते हैं अपने पास

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।