1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक लव राशिफल: मिथुन-तुला सहित 3 राशियां प्रेम जीवन में रहें सतर्क, छोटी सी बात भी बन सकती है अलगाव का कारण

साप्ताहिक लव राशिफल: मिथुन-तुला सहित 3 राशियां प्रेम जीवन में रहें सतर्क, छोटी सी बात भी बन सकती है अलगाव का कारण

 Written By: Naveen Khantwal
 Published : Aug 09, 2026 10:11 am IST,  Updated : Aug 09, 2026 10:11 am IST

इस सप्ताह प्रेम जीवन में कुछ राशियों को संभलकर रहना होगा। शुक्र की नीच राशि में स्थिति और सूर्य ग्रहण के कारण उतार-चढ़ाव रिश्ते में आ सकते हैं। आइए जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का हाल।

Weekly Love Horoscope - India TV Hindi
साप्ताहिक लव राशिफल Image Source : INDIA TV

अगस्त माह का यह सप्ताह 10 तारीख को शुरू होगा और 16 तारीख को खत्म। इस सप्ताह में शुक्र ग्रह अपनी नीच राशि कन्या में होंगे वहीं 12 अगस्त को कर्क राशि में सूर्य ग्रहण भी लगेगा। ऐसे में कुछ राशियों को प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना इस हफ्ते करना पड़ सकता है। हालांकि कुछ राशियों के लिए हफ्ता सकारात्मक भी रहेगा। आइए विस्तार से जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल। 

मेष राशि 

प्रेम जीवन के लिहाज से यह हफ्ता आपके लिए सामान्य रहेगा। हालांकि, सप्ताह के अंत में आपको पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिल सकता है। 

वृषभ राशि 

पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। उपहार या सरप्राइज मिल सकता है।

इस हफ्ते पार्टनर के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। इस राशि के कुछ लोगों को पार्टनर से सरप्राइज गिफ्ट मिलने के भी आसार हैं। 

मिथुन राशि 

प्रेम जीवन में मिथुन वालों को संभलकर रहना होगा। छोटी-छोटी बातें भी बड़े विवाद का कारण बन सकती हैं। बातचीत से स्थिति को सुधारने की कोशिश करें। 

कर्क राशि

इस हफ्ते आपके प्रथम भाव में सूर्य ग्रहण लगेगा जिसके कारण आपके मन में उदासी का भाव हो सकता है। हालांकि, पार्टनर का भरपूर सहयोग आपको प्राप्त होगा। 

सिंह राशि 

सिंह राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल साबित हो सकता है। सिंगल लोगों के जीवन में किसी खास की एंट्री हो सकती है। 

कन्या राशि 

कन्या वालों को गुस्से को काबू में रखना होगा। आपकी कठोर वाणी पार्टनर को आहत कर सकती है। बोलने से ज्यादा इस सप्ताह पार्टनर को समझने की कोशिश करें। 

तुला राशि 

तुला वाले लव लाइफ में इस हफ्ते सतर्क रहें। किसी बाहरी व्यक्ति का हस्तक्षेप रिश्ते में अलगाव का कारण बन सकता है। पार्टनर के साथ संवाद करके स्थिति को सुधारने की कोशिश करें। 

वृश्चिक राशि 

इस हफ्ते पार्टनर से मिलने में असमर्थ हो सकते हैं लेकिन दूरियों के बावजूद भी प्यार गहरा होगा।

धनु राशि 

इस राशि के कुछ लोग पार्टनर के साथ किसी रोमांटिक जगह पर घूमने जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में निखार देखने को मिल सकता है। 

मकर राशि 

प्रेम और दांपत्य जीवन में आपको बहुत संभलकर चलने की सलाह दी जाती है। पार्टनर से बहसबाजी करना आपके लिए घातक साबित हो सकता है अलगाव की स्थिति बन सकती है। 

कुंभ राशि 

आपके रिश्ते में इस हफ्ते अच्छे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जो लोग पार्टनर से दूर रहते हैं इस हफ्ते वो मिलने का प्लान बना सकते हैं। 

मीन राशि 

भावनात्मक रूप से अपने पार्टनर से इस सप्ताह आप जुड़ेंगे। दिल की बातें इस हफ्ते जुबां पर आ सकती हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

3 राशियों के त्रिक भाव में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, करियर-कारोबार के साथ ही सेहत को लेकर भी रहना होगा सतर्क

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।