1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अगस्त 2026): इन 5 राशियों के लिए लकी साबित होगा नया सप्ताह, करियर में तरक्की और लव लाइफ में खुशखबरी मिलने के योग

साप्ताहिक राशिफल (24 से 30 अगस्त 2026): इन 5 राशियों के लिए लकी साबित होगा नया सप्ताह, करियर में तरक्की और लव लाइफ में खुशखबरी मिलने के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 22, 2026 07:24 am IST,  Updated : Aug 22, 2026 07:24 am IST

अगस्त का आखिरी सप्ताह 5 राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है। इन राशियों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में अच्छे परिणाम मिलने वाले हैं। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलता दिखाई दे रहा है। जानिए ये कौन सी लकी राशियां हैं।

weekly lucky rashi- India TV Hindi
साप्ताहिक लकी राशि Image Source : INDIA TV

नये सप्ताह की शुरुआत में सिंह राशि में बुध, सूर्य और केतु की उपस्थिति से त्रिग्रही योग बनेगा। इसके अलावा चंद्र देव धनु राशि में रहेंगे, शुक्र कन्या राशि में तो मंगल मिथुन राशि में स्थित रहेंगे। जबकि गुरु कर्क में तो शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा। ग्रहों की इस स्थिति का 5 राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ सकता है। इन राशियों को करियर से लेकर लव लाइफ तक में अच्छे परिणाम देखने को मिलेंगे। चलिए जानते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

मेष राशि - करियर में तरक्की मिलेगी

मेष राशि वालों के लिए नया सप्ताह लकी साबित होगा। करियर में तरक्की मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं और आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी। लव लाइफ में कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। पार्टनर के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं।

वृषभ राशि - आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है

वृषभ राशि वालों के लिए नया सप्ताह लकी साबित होगा। आर्थिक लाभ की प्राप्ति हो सकती है। आपके अटके काम पूरे होंगे। परिवार का माहौल काफी सकारात्मक रहेगा। जीवनसाथी के साथ रिश्ता काफी मजबूत रहेगा और आप अच्छा समय बिताएंगे। 

सिंह राशि - आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी शुभ दिखाई दे रहा है। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपके काम की प्रशंसा होगी। जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

कन्या राशि - बिजनेस में खूब लाभ कमा सकते हैं

कन्या राशि वालों के लिए यह सप्ताह तरक्की के संकेत दे रहा है। बिजनेस में खूब लाभ कमा सकते हैं। इसके अलावा नौकरी में भी सफलता मिलने के संकेत हैं। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिल सकता है। लव लाइफ में आ रही परेशानियां अब धीरे-धीरे खत्म होना शुरू हो जायेंगी।

तुला राशि - पूरे हफ्ते पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा

तुला राशि वालों की लव लाइफ काफी अच्छी रहने वाली है। पूरे हफ्ते पार्टनर के साथ अच्छा समय बीतेगा। कहीं घूमने भी जा सकते हैं। वहीं निवेश से बंपर लाभ मिलने की उम्मीद है। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। नौकरी में बॉस आपके काम से खुश रहेंगे। कुल मिलाकर यह हफ्ता आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपके हाथ में भी है मछली का चिन्ह? जानें हथेली की किस जगह पर बनना माना जाता है बेहद शुभ

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।