1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल: 4 राशियों के लिए सितंबर की शुरुआत रहेगी शानदार, नौकरी में ग्रोथ और बिजनेस में बंपर लाभ के योग

साप्ताहिक राशिफल: 4 राशियों के लिए सितंबर की शुरुआत रहेगी शानदार, नौकरी में ग्रोथ और बिजनेस में बंपर लाभ के योग

 Written By: Laveena Sharma
 Published : Aug 29, 2026 07:00 am IST,  Updated : Aug 29, 2026 07:00 am IST

नया सप्ताह मिथुन, कर्क समेत 4 राशियों के लिए शानदार साबित होगा। इन राशियों को करियर में ग्रोथ मिलने के साथ-साथ बिजनेस में भी अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। चलिए जान लेते हैं ये कौन सी राशियां हैं।

weekly lucky rashi- India TV Hindi
साप्ताहिक लकी राशियां Image Source : CANVA

साप्ताहिक राशिफल 31 अगस्त से 6 सितंबर के अनुसार, नये सप्ताह में सुख-समृद्धि के कारक ग्रह शुक्र अपनी राशि बदलेंगे। इसके अलावा 31 अगस्त को सूर्य अपना नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इसी के साथ 1 सितंबर को गुरु और शनि का नवपंचम दृष्टि योग भी बनेगा। वहीं इस दिन बुध और गुरु के बीच द्विद्वादश दृष्टि संबंध भी बन रहा है। 2 सितंबर को मंगल पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश करेंगे तो 3 सितंबर को गुरु अश्लेशा नक्षत्र में जायेंगे। 5 सितंबर को बुध भी अपना नक्षत्र बदलेंगे। जानिए इन ग्रह गोचरों के लिहाज से किन राशियों के लिए ये सप्ताह खास रहने वाला है।

मिथुन

मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह खास साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी और आप आय के कई अच्छे स्रोतों में निवेश कर पाएंगे। आप इस दौरान अच्छा पैसा कमाने के साथ-साथ पैसों की बचत करने में भी कामयाब रहेंगे। हालांकि इस समय जोखिम भरे कार्यों को करने से बचना होगा। इसके अलावा इस सप्ताह प्रोफेशन में बदलाव की संभावना है। किसी नए बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मेहनत का उचित फल मिलता दिखाई दे रहा है।

सिंह

सिंह राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक दिखाई दे रहा है। इस दौरान आपका पार्टनर आपका सपोर्ट सिस्टम बनने वाला है। बिजनेस में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे, जिससे आपको काफी लाभ मिलने की संभावना दिख रही है। किसी काम में बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। आपकी सेहत में सुधार आएगा।

तुला

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह काफी बढ़िया दिखाई दे रहा है। इस दौरान आप बिजनेस से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लेने में सफल रहेंगे। नौकरी में वरिष्ठ और उच्च अधिकारियों से आपके रिश्ते मजबूत हो सकते हैं। नई नौकरी मिलने के संकेत हैं। अचानक से धन की प्राप्ति के योग बनेंगे। नौकरी में प्रमोशन के आसार हैं।

कुंभ

कुंभ राशि वाले अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति भी बढ़िया रहेगी। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। निवेश के लिहाज से समय शुभ है। बिजनेस में बंपर लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी में अच्छी तरक्की देखने को मिल सकती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

अंगूठे पर 3 चिह्न होते हैं बेहद शुभ, जीवन में दिलाते हैं धन-धान्य और सम्मान

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। राशिफल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।