1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Chanakya Niti: इन पांच तरह की जगहों से बना लें दूरी, नहीं तो हमेशा होगा नुकसान

Chanakya Niti: इन पांच तरह की जगहों से बना लें दूरी, नहीं तो हमेशा होगा नुकसान

 Published : Feb 27, 2025 12:26 pm IST,  Updated : Feb 27, 2025 12:26 pm IST

इतिहास में आचार्य चाणक्य को बेहद विद्वान और चालाक बताया गया है। उन्होंने आदर्श समाज के लिए नीति शास्त्र लिखे हैं जो आज भी मान्य है।

चाणक्य नीति- India TV Hindi
चाणक्य नीति Image Source : FILE PHOTO

Chanakya Niti: समाज में ऐसे कम ही विद्वान हैं जिनकी बातें हमेशा सभ्य समाज बनाने की कोशिश में लगी रहती हैं। आचार्य चाणक्य उन्हीं चुनिंदा विद्वानों में से एक हैं। आचार्य चाणक्य ने अपने जीवनकाल में कई ऐसी शिक्षाएं दीं जो आज भी प्रासंगिक हैं। उनकी शिक्षाओं को समझकर हम अपने जीवन में कई बेहतर बदलाव ला सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको बताने वाले हैं चाणक्य नीति के अनुसार किन जगहों पर रहने से व्यक्ति को बचना चाहिए।

नीति शास्त्र में चाणक्य ने ऐसा 5 जगहों पर न जानें की सलाह दी है, साथ ही कहा कि अगर आप गए भी हैं वहां अधिक समय न बिताएं वरना आपको वहां अपमान के सिवाय कुछ नहीं मिलेगा।

सम्मान की कमी

नीति शास्त्र में कहा गया कि ऐसी जगह आप जानें की सोच रहे हैं और उस जगह आपको सम्मान न ही मिलना है, तो ऐसी जगह से आपको दूर ही रहना चाहिए। 

रोजगार न हो 

आगे चाणक्य ने बताया कि जिस जगह काम के लिए रोजगार न हो चाहे वह जगह कितनी भी सुंदर क्यों ना हो, उसे छोड़ देना चाहिए।

जहां कोई अपना ना हो

आचार्य ने लिखा कि जिस जगह आपका कोई रिश्तेदार या कोई दोस्त भी न हो उस जगह को भी फौरन त्याग देना चाहिए क्योंकि संकट के वक्त आप वहां अकेले होंगे।

जहां शिक्षा ना हो

चाणक्य ने बताया है कि जिस जगह शिक्षा के साधनों की कमी हो या फिर जहां पढ़ाई-लिखाई को कम महत्व मिलता है, उस जगह को भी तुरंत छोड़ देना चाहिए क्योंकि ऐसी जगह आप मूर्ख बन कर रह जाएंगे।

जहां कोई गुण ना हो

इनके अलावा, जिस जगह आपके सीखने के लिए कोई गुण ना हो, लोगों में गुणों की कमी हो, उस जगह को भी छोड़ देना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

28 फरवरी से इस राशि में शनि हो रहे अस्त, इन 3 राशियों के शुरू होंगे अब अच्छे दिन

शरीर के किस अंग पर तिल होना शुभ होता है?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म