1. Hindi News
  2. धर्म
  3. चाणक्य नीति
  4. Kala Dhaga: काला धागा इन लोगों के लिए होता है बेहद शुभ, जानिए किन राशियों को पहनना चाहिए Black Thread

Kala Dhaga: काला धागा इन लोगों के लिए होता है बेहद शुभ, जानिए किन राशियों को पहनना चाहिए Black Thread

 Written By: Arti Azad @Azadkeekalamse
 Published : May 07, 2026 05:17 pm IST,  Updated : May 07, 2026 05:17 pm IST

Kala Dhaga: ज्योतिष में काले रंग का संबंध शनि ग्रह से बताया है। जिन राशियों पर शनि का सकारात्मक प्रभाव होता है, उनके लिए काला कलावा अधिक शुभ होता है। इनके लिए काला धागा संतुलन और मानसिक स्थिरता बढ़ाने में मददगार होता है। जानें किन राशियों के लिए काला धागा विशेष रूप से लाभकारी माना जाता है।

Kala Dhaga Astrology- India TV Hindi
किन राशियों के लिए काला धागा होता है लाभकारी Image Source : PEXELS

Kala Dhaga: काला धागा आज के समय में एक आम उपाय और फैशन का हिस्सा बन चुका है। कई लोग इसे बुरी नजर और नकारात्मक ऊर्जा से बचाव के लिए पहनते हैं। लेकिन ज्योतिष के अनुसार यह हर व्यक्ति के लिए समान रूप से लाभकारी नहीं है। इसे काला कलावा भी कहा जाता है, जिसका शुभ और अशुभ प्रभाव पूरी तरह राशि और उसके ग्रह स्वामी पर निर्भर करता है। चलिए जानते हैं किन राशि के लोगों के लिए काले रंग का धागा पहनना शुभ माना जाता है। 

काला धागा क्यों माना जाता है खास?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काला धागा नकारात्मक ऊर्जा और बुरी नजर से रक्षा करता है। ज्योतिष में इसे शनि ग्रह से जुड़ा माना गया है, जो अनुशासन, मेहनत और स्थिरता का प्रतीक है। इसलिए कुछ राशियों के लिए यह जीवन में संतुलन और सुरक्षा देने वाला माना जाता है।

मकर और कुंभ राशि के लिए सबसे शुभ

ये शनि की कृपा लाता है। मकर और कुंभ राशि के जातकों के लिए काला धागा बेहद शुभ माना जाता है। माना जाता है कि यह आत्मविश्वास बढ़ाने और जीवन में स्थिरता लाने में मदद करता है।

मिथुन और कन्या राशि को देता है संतुलन

बुध ग्रह के प्रभाव में रहने वाले, जो संवाद की समस्याओं या लगातार गलतफहमियों का सामना कर रहे हैं, उन्हें काला धागा पहनना चाहिए। इसलिए मिथुन और कन्या के लिए काला धागा मानसिक संतुलन और नकारात्मक ऊर्जा कम करने में सहायक होता है।

तुला राशि के लिए भी उपयोगी

तुला राशि के लिए काला धागा जीवन में असंतुलन और नकारात्मक प्रभाव को कम करने में मददगार है। इससे मानसिक शांति और आत्मबल बढ़ता है।

काला धागा कब और कैसे पहनें?

जिनके लिए काला धागा पहनना शुभ माना गया है, उन्हें भी इसे बिना नियम के नहीं पहनना चाहिए।

काला धागा हमेशा शनिवार के दिन ही धारण करें। पहनने से पहले शनि देव के चरणों में रखकर उनका आशीर्वाद जरूर लें। धागा पहनते समय 'ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्' मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि अमावस्या के बाद के कुछ विशेष दिनों में या किसी शिव मंदिर में पूजा के बाद पहना काला धागा ज्यादा असरदार होता है।

वहीं, अगर आप मंदिर से मिला काला धागा घर ले आते हैं और यह आपकी राशि के लिए यह अनुकूल नहीं है, तो इसे पहनने की बजाय बहते पानी में प्रवाहित कर दें। चाहें तो इसे उस व्यक्ति को दे दें, जिसकी राशि के लिए यह शुभ हो। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: प्यार और शादी के लिए इन राशियों की जोड़ी मानी जाती है सबसे सफल, होती हैं एक-दूसरे की परफेक्ट लाइफ पार्टनर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Chanakya Niti से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म