1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 02 February 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

02 February 2024 Ka Panchang: जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 01, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 02:00 pm IST

02 February 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 02 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें शुक्रवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

शुक्रवार का पंचांग- India TV Hindi
शुक्रवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 02 February 2024: 02 फरवरी को माघ कृष्ण पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और शुक्रवार का दिन है। सप्तमी तिथि शुक्रवार शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। 02 फरवरी को कालाष्टमी मनााई जाएगी। शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

02 फरवरी 2024 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि- 02 फरवरी 2024 को शाम 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी
  • स्वाती नक्षत्र- 02 फरवरी को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 5 बजकर 57 मिनट तक 
  • 2 फरवरी 2024 व्रत-तिथि- कालाष्टमी 

राहुकाल का समय

  1. दिल्ली- दोपहर पहले 11:13 से दोपहर 12:34 तक
  2. मुंबई- दोपहर पहले 11:27 से दोपहर 12:52 तक
  3. चंडीगढ़- दोपहर पहले 11:15 से दोपहर 12:36 तक
  4. लखनऊ- सुबह 10:58 से दोपहर 12:20 तक
  5. भोपाल- दोपहर पहले 11:10 से दोपहर 12:33 तक
  6. कोलकाता- सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:50 तक
  7. अहमदाबाद- दोपहर पहले 11:29 से दोपहर 12:52 तक
  8. चेन्नई- सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:08 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:00 pm

 कालाष्टमी व्रत

कालाष्टमी के दिन भगवान शंकर के भैरव स्वरूप की उपासना की जाती है। दरअसल भैरव के तीन रूप हैं- काल भैरव, बटुक भैरव और रूरू भैरव। आज के दिन इनमें से काल भैरव की उपासना

की जाती है। कहते हैं आज के दिन भगवान शंकर के काल भैरव स्वरूप की उपासना करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर होंगी और आपकी मनचाही मुरादें पूरी होंगी। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

Surya-Shani Yuti 2024: फरवरी में इस दिन बनने जा रहा है सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म