1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Surya-Shani Yuti 2024: फरवरी में इस दिन बनने जा रहा है सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Surya-Shani Yuti 2024: फरवरी में इस दिन बनने जा रहा है सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

 Written By: Astrologer Chirag, Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 01, 2024 11:19 am IST,  Updated : May 13, 2026 06:13 pm IST

Sun-Saturn Conjunction 2024: फरवरी में इस दिन सूर्य और शनि की युति बन रही है। इस युति का इन राशियों पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इन्हें धन से लेकर कई मामलों में परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Surya-Shani Yuti 2024- India TV Hindi
Surya-Shani Yuti 2024 Image Source : INDIA TV

Surya-Shani Yuti 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य और शनि को एक दूसरे का शत्रु माना जाता है। हालांकि दोनों के बीच बाप-बेटे का रिश्ता है लेकिन दोनों के बीच दुश्मनी है। ऐसे में फरवरी में कुंभ राशि में सूर्य और शनि की युति बन रही है। सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। जहां पहले से ही विराजमान शनि कुंभ राशि में अस्त हो जाएंगे। आपको बता दें कि 12 फरवरी को शनि कुंभ राशि में अस्त होंगे और सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। सूर्य और शनि की युति का 5 राशि वालों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ने वाला है। इन 5 राशि वालों को अगले एक महीने तक बेहद सावधान रहने की जरूरत है।

कर्क 

सूर्य और शनि की युति से कर्क राशि वालों का तनाव बढ़ेगा। इस दौरान आप चिंताओं से घिरे रह सकते हैं और जीवन में तनाव का भी सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों को भी अपने काम में पूरी संतुष्टि नहीं मिलेगी। आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ने वाला है, संभव है कि हालात आपके हाथ से निकल जाएं। इस दौरान व्यापारियों को अपने पेशेवर जीवन में योजनाएँ बनाने पर अधिक ध्यान देना होगा। इसके अलावा आपको अपने बिजनेस पार्टनर से भी सहयोग नहीं मिल पाएगा।

सिंह 

सूर्य और शनि की युति के कारण सिंह राशि के लोगों को करियर और रिश्तों में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस अवधि में व्यापारियों को मन मुताबिक मुनाफा नहीं मिल पाएगा। इस दौरान आपको अपनी बिजनेस रणनीतियों में बदलाव करने की जरूरत है। आपके ख़र्चों में भी काफ़ी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। आपको अपने जीवनसाथी के साथ अहंकार संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। दोनों के बीच गलतफहमियां बढ़ सकती हैं।

तुला

सूर्य और शनि की युति के कारण तुला राशि के लोग अपने काम से संतुष्ट महसूस नहीं कर पाएंगे। आपको अपने जीवन में सुख-सुविधाओं की कमी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को भी इस अवधि में मध्यम लाभ ही मिलेगा। परिवार में चल रही समस्याओं के कारण जीवनसाथी के साथ आपके रिश्ते ख़राब हो सकते हैं।

वृश्चिक

सूर्य और शनि की युति के कारण वृश्चिक राशि वालों को नौकरी में लाभ पाने के लिए अपनी नौकरी बदलनी पड़ेगी। इस दौरान आपको अपने परिवार पर अधिक पैसा खर्च करना पड़ सकता है। रिश्ते निभाने में भी आप असफल रहेंगे। आपका पारिवारिक जीवन थोड़ा उथल-पुथल भरा रह सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी शनि और सूर्य की युति आपके लिए बहुत लाभकारी नहीं दिख रही है।

कुंभ

सूर्य और शनि की युति के कारण कुंभ राशि वालों को कार्यस्थल पर अपने पार्टनर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। व्यापारियों को अपने काम में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ भी आपके रिश्ते कुछ खास अच्छे नहीं दिख रहे हैं। इस अवधि में यात्रा के दौरान आर्थिक नुकसान हो सकता है। जिससे आपकी चिंता बढ़ सकती है। आपका अपने जीवनसाथी से झगड़ा भी हो सकता है।

(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)

ये भी पढ़ें-

Monthly Horoscope February 2024: इस माह इन राशि के जातकों का होगा भाग्योदय, बदलने वाली है किस्मत, जानिए फरवरी का महीना आपके लिए क्या नया लाएगा

February 2024 Festival List: सरस्वती पूजा से लेकर मौनी अमावस्या और संकष्टी चतुर्थी तक, फरवरी माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। धर्म से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।