1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

Pradosh Vrat 2024: फरवरी में इस दिन रखा जाएगा पहला प्रदोष व्रत, जानिए सही तिथि, मुहूर्त और महत्व

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Feb 01, 2024 12:41 pm IST,  Updated : Feb 01, 2024 12:41 pm IST

Pradosh Vrat 2024 Date: हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने से भक्तों की हर मनोकामना पूरी होती है। तो आइए जानते हैं कि फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत किस दिन रखा जाएगा और पूजा के लिए क्या शुभ मुहूर्त रहेगा।

Pradosh Vrat 2024 - India TV Hindi
Pradosh Vrat 2024 Image Source : INDIA TV

Pradosh Vrat February 2024: प्रदोष व्रत है जैसे की आप सभी जानते है कि प्रत्येक महीने के कृष्ण और शुक्ल, दोनों पक्षों की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत किया जाता है ।प्रदोष व्रत के दिन भगवान शंकर की पूजा करनी चाहिए। कहते हैं आज के दिन जो व्यक्ति भगवान शंकर की पूजा करता है और प्रदोष व्रत करता है, उसके जीवन में चल रही समस्त समस्याओं का समाधान निकलता है और उसे उत्तम लोक की प्राप्ति होती है।  त्रयोदशी की रात के पहले प्रहर में जो व्यक्ति किसी भेंट के साथ शिव प्रतिमा के दर्शन करता है उसपर भगवान शिव की कृपा सदैव बनी रहती है। अतः आज के दिन रात के पहले प्रहर में शिवजी को कुछ न कुछ भेंट अवश्य करना चाहिए। बता दें कि फरवरी माह का पहला प्रदोष व्रत 7 फरवरी को रखा जाएगा।

प्रदोष व्रत 2024 शुभ मुहूर्त

  • माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि आरंभ- 7 फरवरी को दोपहर 2 बजकर 2 मिनट से
  • माघ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि समाप्त-  8 फरवरी को सुबह 11 बजकर 17 मिनट पर
  • प्रदोष व्रत तिथि- 7 फरवरी  2024
  • प्रदोष व्रत की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त-  7 फरवरी को शाम 06 बजकर 05 मिनट से रात 08 बजकर 41 मिनट तक

प्रदोष व्रत का महत्व

प्रदोष व्रत रखने से भगवान शिव और माता पार्वती की विशेष कृपा प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को संतान सुख, धन-संपदा, निरोगी शरीरा और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है। प्रदोष व्रत करने से जीवन खुशहाल बन जाता है। प्रदोष व्रत के दिन शिव चालीसा का पाठ भी जरूर करें।

प्रदोष व्रत के दिन इन शिव मंत्रों का करें जाप

  • ओम पार्वतीपतये नम:
  • ओम नमो नीलकण्ठाय नम:
  • ओम नम: शिवाय
  • श्री सांबसदाशिवाय नम:
  • श्री रुद्राय नम:

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Surya-Shani Yuti 2024: फरवरी में इस दिन बनने जा रहा है सूर्य-शनि की युति, इन 5 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें

Ekadashi 2024: फरवरी की पहली एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा? जानें क्या रहेगा शुभ मुहूर्त

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म