1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 13 January 2026 Ka Panchang: मंगलवार को मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

13 January 2026 Ka Panchang: मंगलवार को मनाया जाएगा लोहड़ी का त्यौहार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jan 12, 2026 04:07 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 04:13 pm IST

13 January 2026 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

13 January 2026 Ka Panchang: 13 जनवरी को माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि और मंगलवार का दिन है। दशमी तिथि मंगलवार दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक रहेगी। 13 जनवरी को रात 12 बजकर 7 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा मंगलवार को लोहड़ी का त्यौहार मनाया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय। 

13 जनवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • माघ कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि-  13 जनवरी को दोपहर बाद 3 बजकर 18 मिनट तक
  • विशाखा नक्षत्र- 13 जनवरी को रात 12 बजकर 7 मिनट तक
  • 13 जनवरी 2026 व्रत-त्यौहार- लोहड़ी

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:07 से शाम 04:25 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:33 से शाम 04:56 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:06 से शाम 04:24 तक
  • लखनऊ- दोपहर 02:54 से शाम 04:14 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:11 से शाम 04:32 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:28 से दोपहर बाद 03:50 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:30 से शाम 04:52 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:09 से शाम 04:34 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:44 pm

लोहड़ी 2026

हर साल मकर संक्रांति के पहले लोहड़ी का पर्व मनाया जाता है। सिख समुदाय और पंजाबियों के लिए लोहड़ी त्यौहार का खास महत्व है। पंजाब समेत हरियाणा और दिल्ली में लोहड़ी पर्व की काफी धूम रहती है। लोहड़ी के दिन शाम के समय गोबर के उपले और लकड़ियों को इकट्ठा कर के जलाया जाता है। इसके बाद उस आग में तिल, मक्का, मूंगफली और रेवड़ी डाल जाता है। आग के चारों तरफ परिक्रमा कर के प्रार्थना भी की जाती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

शुक्र मकर राशि में करेंगे प्रवेश, इन 4 राशियों की बढ़ेगी मुश्किलें, 2 फरवरी तक झेलनी होगी ये दिक्कतें

Lohri 2026: लोहड़ी की आग में क्या-क्या डालना है जरूरी? नहीं पता तो तुरंत कर लें नोट और आज ही मंगाकर रख लें ये चीजें

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म