1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Lohri 2026: लोहड़ी की आग में क्या-क्या डालना है जरूरी? नहीं पता तो तुरंत कर लें नोट और आज ही मंगाकर रख लें ये चीजें

Lohri 2026: लोहड़ी की आग में क्या-क्या डालना है जरूरी? नहीं पता तो तुरंत कर लें नोट और आज ही मंगाकर रख लें ये चीजें

 Written By: Laveena Sharma @laveena1693
 Published : Jan 12, 2026 12:53 pm IST,  Updated : Jan 12, 2026 12:58 pm IST

Lohri Ki Aag Mein Kya Kya Dala Jata Hai: लोहड़ी का पर्व हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है। इस शुभ अवसर पर लोग घर के बाहर आग जलाकर उसमें कुछ विशेष चीजें डालते हैं और लोहड़ी के चारों ओर परिक्रमा करते हैं। यहां आप जानेंगे लोहड़ी की पवित्र अग्नि में क्या-क्या चीजें डाली जाती हैं।

lohri fire- India TV Hindi
लोहड़ी की आग में क्या-क्या डालना है जरूरी Image Source : PTI

Lohri Ki Aag Mein Kya Kya Dala Jata Hai: लोहड़ी एक बेहद ही खूबसूरत पर्व है जो मुख्य रूप से पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और दिल्ली में मनाया जाता है। ये त्योहार सर्दियों के अंत, नई फसल के आने की खुशी और सूर्य के उत्तरायण होने की शुरुआत के रूप में देखा जाता है। इस दिन लोग आग जलाकर अग्नि देव की पूजा करते हैं और इस पवित्र अग्नि में कई तरह की खास चीजें अर्पित करते हैं। यहां हम आपको बताएंगे लोहड़ी की अग्नि में क्या-क्या चीजें जरूर डालनी चाहिए और इसका महत्व क्या है।

लोहड़ी की आग में क्या-क्या चीजें डाली जाती हैं?

1. तिल - लोहड़ी की आग में तिल जरूर डाला जाता है। तिल को शुद्धता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि लोहड़ी की अग्नि में तिल डालने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। तो वहीं सर्दियों में तिल का सेवन शरीर को कई चमत्कारी लाभ पहुंचाता है। आप काले तिल, सफेद तिल या तिल से बनी गजक या लड्डू भी लोहड़ी की आग में डाल सकते हैं।

2. गुड़ - ज्योतिष अनुसार गुड़ मिठास, खुशहाली और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में लोहड़ी की आग में गुड़ डालने से रिश्तों में मधुरता बनी रहती है। आयुर्वेद के अनुसार गुड़ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। आप लोहड़ी की अग्नि में तिल और गुड़ की गजक या मूंगफली और गुड़ी की गजक डाल सकते हैं।

3. मूंगफली - लोहड़ी की अग्नि में मूंगफली जरूर डाली जाती है। मान्यता है कि इससे अन्नपूर्णा माता की विशेष कृपा प्राप्त होती है। मूंगफली प्रोटीन से भरपूर होती है और सर्दियों में शरीर को आवश्यक ऊर्जा  प्रदान करती है। ऐसे में लोहड़ी की अग्नि के पास बैठकर मूंगफली खाने से शरीर को ढेर सारे लाभ मिलते हैं। 

4. रेवड़ी - तिल और गुड़ से तैयार रेवड़ी लोहड़ी का प्रमुख व्यंजन है। कहते हैं इसे लोहड़ी की आग में अर्पित करने से रिश्तों में प्रेम और विश्वास बना रहता है और घर-परिवार को किसी की बुरी नजर नहीं लगती।

5. पॉपकॉर्न - लोहड़ी की अग्नि में पॉपकॉर्न भी जरूर अर्पित किया जाता है। कहते हैं ये चीज प्रकृति के प्रति कृतज्ञता जताने का प्रतीक है। कहते हैं लोहड़ी की आग में पॉपकॉर्न डालने से आर्थिक स्थिति बढ़िया होती है।

लोहड़ी की आग में और क्या-क्या चीजें डाली जा सकती हैं?

तिल, मूंगफली, रेवड़ी, पॉपकॉर्न और गुड़ के अलावा लोहड़ी की अग्नि में खील, गन्ने के छोटे टुकड़े, नारियल, घी, जौ, गजक, चावल, चने, गेहूं, मूली के सूखे पत्ते, सूखा मेवा, बताशे, मखाने, शकरकंद, हल्दी और इलायची आदि चीजें भी अर्पित की जा सकती हैं। इससे जीवन में खुशियों का स्थायी वास होगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

मकर संक्रांति पर सूर्य देव अपने पुत्र शनि की प्रिय राशियों पर रहेंगे मेहरबान, 3 राशि वालों को होगा बड़ा धन लाभ!

Shattila Ekadashi 2026 Date: षटतिला एकादशी कब है 13 या 14 जनवरी? जान लें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म