1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. फीचर
  4. Swami Vivekananda Motivational Quotes: सफल जीवन के लिए गांठ बांध लें स्वामी विवेकानंद के ये विचार, बदल जाएगी किस्मत

Swami Vivekananda Motivational Quotes: सफल जीवन के लिए गांठ बांध लें स्वामी विवेकानंद के ये विचार, बदल जाएगी किस्मत

 Written By: Ritu Raj
 Published : Jan 12, 2026 09:49 am IST,  Updated : Jan 12, 2026 09:49 am IST

Swami Vivekananda Motivational Quotes: स्वामी विवेकानंद एक बहुत बड़े विचारक, शानदार वक्ता और आध्यात्मिक नेता थे। उनके विचार आज भी युवाओं को प्रेरित करते हैं। ऐसे में आज उनकी जयंती के मौके पर यहां पढ़ें उनके प्रेरक अनमोल विचार।

Swami Vivekananda Motivational Quotes- India TV Hindi
Swami Vivekananda Motivational Quotes

Swami Vivekananda Motivational Quotes: देश के महान आध्यात्मिक नेताओं में से एक स्वामी विवेकानंद की जयंती आज यानी 12 जनवरी को मनाई जा रही है। इस दिन को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन उनके प्रेरणादायक विचारों को समझने के लिए होता है। उनके विचार युवाओं को काफी प्रभावित करते हैं। उनके विचार आपको जीवन में आगे बढ़े और सफल बनाने में मदद कर सकते हैं। ऐसे में यहां हम उनके कुछ प्रेरक, अनमोल विचार लेकर आए हैं जो आपको जीवन में सफल बनाने का काम करेगी।

Swami Vivekananda Motivational Inspirational Quotes in Hindi

दिन में एक बार खुद से बात करें, नहीं तो आप इस दुनिया में एक बुद्धिमान व्यक्ति से मिलने से चूक सकते हैं।’

‘जब तक आप खुद पर विश्वास नहीं करते, तब तक आप भगवान पर विश्वास नहीं कर सकते।’

आपको अंदर से बढ़ना होगा। कोई आपको सिखा नहीं सकता, कोई आपको आध्यात्मिक नहीं बना सकता।’

‘आपकी अपनी आत्मा के अलावा कोई दूसरा शिक्षक नहीं है।’

‘हम वही हैं जो हमारे विचारों ने हमें बनाया है; इसलिए सावधान रहें कि आप क्या सोचते हैं।’

‘सच को हजार अलग-अलग तरीकों से बताया जा सकता है, फिर भी हर एक सच हो सकता है।’

‘किताबें अनगिनत हैं और समय कम है। ज्ञान का रहस्य यह है कि जो ज़रूरी है उसे लें। उसे लें और उसके अनुसार जीने की कोशिश करें।’

‘कुछ मत मांगो, बदले में कुछ मत चाहो। जो तुम्हारे पास है वह दे दो, वह तुम्हारे पास वापस आएगा लेकिन अभी उसके बारे में मत सोचो।’

‘बाहरी प्रकृति सिर्फ आंतरिक प्रकृति का बड़ा रूप है।’

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Features से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल