15 March 2026 Ka Panchang: 15 मार्च को चैत्र कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और रविवार का दिन है। एकादशी तिथि रविवार को सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक रहेगी। 15 मार्च को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा। साथ ही रविवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 5 बजकर 56 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 15 मार्च को पापमोचनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
15 मार्च का पंचांग (15 March 2026 Ka Panchang)
- चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि- 15 मार्च 2026 को सुबह 9 बजकर 17 मिनट तक
- परिघ योग- 15 मार्च 2026 को सुबह 10 बजकर 26 मिनट तक परिघ योग रहेगा, उसके बाद शिव योग लग जाएगा
- श्रवण नक्षत्र- 15 मार्च 2026 को पूरा दिन पूरी रात पार कर के सोमवार सुबह 5 बजकर 56 मिनट श्रवण नक्षत्र रहेगा
- 15 मार्च 2026 व्रत-त्यौहार- पापमोचनी एकादशी व्रत
15 मार्च पापमोचिनी एकादशी के शुभ मुहूर्त (15 March 2026 Papamochani Ekadashi Shubh Muhurat)
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:11 ए एम से 05:59 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:35 ए एम से 06:47 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:23 पी एम से 01:12 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:48 पी एम से 03:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:46 पी एम से 07:10 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 06:48 पी एम से 08:00 पी एम
- अमृत काल- 07:03 पी एम से 08:43 पी एम
राहुकाल का समय
- दिल्ली- शाम 05:00 - 06:29 PM
- मुंबई- शाम 05:18 - 06:48 PM
- चंडीगढ़- शाम 05:01 - 06:31 PM
- लखनऊ- शाम 04:45 - 06:15 PM
- भोपाल- शाम 04:59 - 06:29 PM
- कोलकाता- शाम 04:16 - 05:46 PM
- अहमदाबाद- शाम 5:18 - 06:48 PM
- चेन्नई- शाम 04:49 - 06:19 PM
सूर्योस्त-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय-सुबह 6:30 am
- सूर्यास्त- शाम 6:29 pm
पापमोचनी एकादशी व्रत
हर साल चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पापमोचिनी एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं और घर में सुख-समृद्धि का वास रहता है। पापमोचिनी एकादशी का व्रत 15 मार्च को रख जाएगा और पारण 16 मार्च 2026 को किया जाएगा। बता दें कि एकादशी व्रत में पारण का विशेष महत्व होता है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
ये भी पढ़ें-