1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 18 October 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

18 October 2023 Ka Panchang: जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 17, 2023 02:00 pm IST,  Updated : Oct 18, 2023 01:17 pm IST

18 October 2023 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 18 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें बुधवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

बुधवार का पंचांग- India TV Hindi
बुधवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

Aaj Ka Panchang 18 October 2023: 18 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्थी तिथि बुधवार देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक रहेगी। 18 अक्टूबर को नवरात्र का चौथा दिन है। नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्माण्डा की पूजा की जाती है | बुधवार सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही बुधवार रात 9 बजकर 1 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 18 अक्टूबर वैनायकी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय- सूर्यास्त का समय।

18 अक्टूबर 2023 का शुभ मुहूर्त

  1. आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि- 18 अक्टूबर को रात देर रात 1 बजकर 13 मिनट तक
  2. आयुष्मान योग- 18 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 18 मिनट तक 
  3. अनुराधा नक्षत्र- 18 अक्टूबर 2023 को रात 9 बजकर 1 मिनट तक
  4. नवरात्रि का चौथा दिन (मां कुष्माण्डा)-  18 अक्टूबर 2023   

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 12:06 से दोपहर 01:32 तक
  • मुंबई- दोपहर 12:24 से दोपहर 01:51 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 12:08 से दोपहर 01:33 तक
  • लखनऊ- दोपहर पहले 11:51 से दोपहर 01:17 तक
  • भोपाल- दोपहर 12:05 से दोपहर 01:32 तक
  • कोलकाता- दोपहर पहले 11:21 से दोपहर 12:48 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 12:24 से दोपहर 01:51 तक
  • चेन्नई- दोपहर पहले 11:54 से दोपहर 01:22 तक 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:23 AM
  • सूर्यास्त- शाम 5:48 PM

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2023 Date: इस दिन सुहागिन महिलाएं रखेंगी करवा चौथ का व्रत, जानें सही डेट, मुहूर्त और महत्व

Navratri 2023: इस जगह पर देवी मां की अनुमति के बाद ही शुरू होता है दशहरा, कांटों के झूले पर लेटती हैं कुंवारी कन्या

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म