1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 20 October 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

20 October 2024 Ka Panchang: जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 19, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Oct 19, 2024 02:00 pm IST

20 October 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 20 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

रविवार का पंचांग- India TV Hindi
रविवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

20 October 2024 Ka Panchang: 20 अक्टूबर को कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि रविवार सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। 20 अक्टूबर को सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा। रविवार को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। इसके अलावा 20 अक्टूबर को संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी भी है।  कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को महिलाओं द्वारा अपने पति की लंबी उम्र के लिये करवा चौथ का व्रत किया जाता है और चांद देखकर व्रत का पारण किया जाता है। लिहाजा आज करवाचौथ का व्रत किया जाएगा। बता दें कि रविवार को चंद्रोदय शाम 7 बजकर 56 मिनट पर होगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

20 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • कार्तिक कृष्ण पक्ष तृतीया तिथि- 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 6 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो चुकी है।
  • कृत्तिका नक्षत्र- 20 अक्टूबर 2024 को सुबह 8 बजकर 32 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा, उसके बाद रोहिणी नक्षत्र लग जाएगा
  • 20 अक्टूबर 2024 व्रत-त्यौहार- करवा चौथ का व्रत,  संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:21 से शाम 05:47 तक
  • मुंबई- शाम 04:45 से शाम 06:12 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:21 से शाम 05:46 तक
  • लखनऊ- शाम 04:08 से शाम 05:33 तक
  • भोपाल- शाम 04:24 से शाम 05:50 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:41 से शाम 05:07 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:43 से शाम 06:10 तक
  • चेन्नई- शाम 04:19 से शाम 05:47 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:24 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:46 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024: अगर रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन, सदा सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024 Moon Time: बिना चंद्रमा के दर्शन के पूरी नहीं होती है करवा चौथ की पूजा, जानें 20 अक्टूबर को आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Dhanteras 2024: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? जानें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म