1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Karwa Chauth 2024: अगर रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन, सदा सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

Karwa Chauth 2024: अगर रख रही हैं करवा चौथ का व्रत तो इन नियमों का जरूर करें पालन, सदा सौभाग्यवती का मिलेगा आशीर्वाद

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Oct 19, 2024 11:24 am IST,  Updated : Oct 19, 2024 11:24 am IST

Karwa Chauth 2024 Rules: अगर आप करवा चौथ का व्रत रखने जा रही हैं तो इस दिन इन नियमों का पालन जरूर करें। अन्यथा आपको पूजा का उचित फल प्राप्त नहीं होगा। तो यहां जान लीजिए करवा चौथ के नियमों के बारे में।

Karwa Chauth 2024- India TV Hindi
Karwa Chauth 2024 Image Source : INDIA TV

Karwa Chauth Niyam: हर साल कार्तिक कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि के दिन सुहागिन महिलाएं करवा चौथ का व्रत रखती हैं। इस साल 20 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। मान्यता है कि इस व्रत को करने से पति की आयु लंबी होती है और दांपत्य जीवन में मधुरता, खुशहाली आती है। करवा चौथ को करक चतुर्थी के नाम से भी जाना जाता है। करवा चौथ के दिन विवाहित महिलाएं भगवान शिव, माता पार्वती और कार्तिकेय के साथ-साथ भगवान गणेश की पूजा करती हैं। व्रती महिलाएं चंद्रमा के दर्शन और उनको अर्घ्य देने के बाद ही अपना व्रत खोलती है।

करवा चौथ का व्रत काफी कठिन माना जाता है। शास्त्रों में करवा चौथ के नियम के बारे में बताया गया है, जिसका पालन करना बेहद ही जरूरी है। कहते हैं कि जो भी महिलाएं पूरे नियम और निष्ठा के साथ करवा चौथ का व्रत कर पूजा करती हैं उन्हें अखंड सौभाग्यवती का वरदान प्राप्त होता है। वहीं इन नियमों का पालन नहीं करने से वैवाहिक जीवन में कई परेशानियों उत्पन्न होने लगती हैं। तो आइए जानते हैं करवा चौथ के नियमों के बारे में।

करवा चौथ के दिन इन नियमों का करें पालन

  • करवा चौथ के दिन सुहागिन महिलाएं पूरा 16 श्रृंगार कर के ही पूजा करें। 
  • करवा चौथ के दिन महिलाएं शुभ रंग जैसे-लाल, पीला, गुलाबी आदि रंग के वस्त्र ही पहनें। 
  • करवा चौथ के दिन भूलकर भी महिलाएं काला, सफेद और भूरा रंग के कपड़े नहीं पहनें। 
  • करवा चौथ के दिन चंद्रमा के दर्शन करने के बाद ही व्रत का पारण करें।
  • करवा चौथ के दिन चांद निकलने से पहले जल-अन्न ग्रहण गलती से भी न करें।
  • व्रत के दौरान किसी का अपमान न करें और न ही किसी के लिए अपशब्द का प्रयोग करें।
  • करवा चौथ के दिन चांद निकलने पर पूजा करें और अर्घ्य दें।
  • फिर दीपक जलाकर छलनी में से चंद्र दर्शन कर पति को देखें। इसके बाद पति के हाथ से पानी पीकर अपना करवा चौथ का व्रत खोलें 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Karwa Chauth 2024 Moon Time: बिना चंद्रमा के दर्शन के पूरी नहीं होती है करवा चौथ की पूजा, जानें 20 अक्टूबर को आपके शहर में कब निकलेगा चांद

Dhanteras 2024: धनतेरस कब है 29 या 30 अक्टूबर? जानें सही तारीख और पूजा शुभ मुहूर्त

Karwa Chauth Vrat Katha: चंद्र दर्शन से पहले जरूर करें करवा चौथ की व्रत कथा का पाठ, अखंड सौभाग्य की होगी प्राप्ति, वैवाहिक जीवन में रहेंगी खुशियां

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म