1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. 27 August 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

27 August 2024 Ka Panchang: जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Aug 26, 2024 02:00 pm IST,  Updated : Aug 26, 2024 02:00 pm IST

27 August 2024 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें मंगलवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

मंगलवार का पंचांग- India TV Hindi
मंगलवार का पंचांग Image Source : INDIA TV

27 August 2024 Ka Panchang: 27 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि और मंगलवार का दिन है। नवमी तिथि मंगलवार देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 31

मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही 27 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। बीते कल यानि 26 अगस्त की दोपहर बाद 3 बजकर 26 मिनट पर मंगल मिथुन राशि में किए थे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

27 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त

  • भाद्रपद कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 27 अगस्त 2024 को देर रात 2 बजकर 34 मिनट तक
  • हर्षण योग- 27 अगस्त 2024 को रात 8 बजकर 31 मिनट तक 
  • रोहिणी नक्षत्र-  27 अगस्त को दोपहर बाद 3 बजकर 38 मिनट तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर बाद 03:35 से शाम 05:12 तक
  • मुंबई- दोपहर बाद 03:48 से शाम 05:23 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:38 से शाम 05:15 तक
  • लखनऊ- दोपहर बाद 03:20 से शाम 04:56 तक
  • भोपाल- दोपहर बाद 03:32 से शाम 05:07 तक
  • कोलकाता- दोपहर 02:48 से शाम 04:23 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:51 से शाम 05:26 तक
  • चेन्नई- दोपहर बाद 03:17 से शाम 04:50 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 5:56 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:47 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Krishna Janmashtami 2024: जन्माष्टमी का व्रत गलती से टूट गया तो क्या करना चाहिए? यहां जान लीजिए सही उपाय

Somvati Amavasya 2024: भाद्रपद माह में कब है सोमवती अमावस्या? जान लीजिए सही डेट और स्नान-दान का शुभ मुहूर्त

पूजा के दौरान रोना या आंख से आंसू निकलना किस बात का संकेत होता है? यहां जानिए इसका सही मतलब

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म