Aaj ka Panchang 28 January 2023: आज माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और शनिवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट तक रहेगी। उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर पहले 11 बजकर 55 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 6 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से अश्विनी नक्षत्र को पहला नक्षत्र माना जाता है। वहीं आज स्वर्ग लोक की भद्रा के अलावा रथ सप्तमी, अचला सप्तमी और भीष्माष्टमी है।
इसके अलावा आज सुबह 8 बजकर 43 मिनट से रात 8 बजकर 54 मिनट तक स्वर्ग लोक की भद्रा रहेगी।- ज्योतिष विज्ञान के अनुसार भद्रा अलग-अलग बारह चंद्र राशियों के अनुसार तीनों लोक- स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल में घूमती रहती है। आप जानते हैं कि- जिस दिन मेष, वृष, मिथुन और वृश्चिक राशि में होता है तो उस दिन स्वर्ग लोक की भद्रा होती है।
शुभ मुहूर्त
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)
भीष्म अष्टमी व्रत क्यों रखा जाता है? जानिए इसके पीछे का धार्मिक महत्व
रथ सप्तमी पर जरूर करें ये उपाय, भगवान सूर्यदेव देंगे सुंदर काया, स्किन की परेशानी से मिलेगा छुटकारा
सौभाग्य और सौंदर्य के लिए स्त्रियां रखें रथ सप्तमी का व्रत, जानें इसकी डेट, पूजा विधि और महत्व
संपादक की पसंद