Aaj Ka Panchang 28 October 2022: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 33 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जायेगी। आज का पूरा दिन पार कर के देर रात 1 बजकर 30 मिनट तक शोभन योग रहेगा। इस योग को बड़ा ही अच्छा माना जाता है। इस योग के दौरान शुरू की गई यात्रा मंगलमय और सुखद रहती है और मार्ग में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होती है। साथ ही जिस उद्देश्य से यात्रा की जाती है, वह भी पूरा हो जाता है और व्यक्ति को आनंद की अनुभूति होती है। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 42 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा। उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग
जायेगा।
Bhai Dooj 2022: भूलकर भी भाई को इस दिशा में न लगाएं तिलक, वरना हो सकती है कुछ बड़ी दुर्घटना
आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7।30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं
संपादक की पसंद