1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Amavasya 2024: साल के आखिरी अमावस्या के दिन न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पुण्य फल, पितृ भी होंगे नाराज

Amavasya 2024: साल के आखिरी अमावस्या के दिन न करें ये गलतियां, वरना नहीं मिलेगा पुण्य फल, पितृ भी होंगे नाराज

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Dec 30, 2024 07:00 am IST,  Updated : Dec 30, 2024 07:00 am IST

Amavasya 2024 Niyam: आज पौष माह की अमावस्या है। यह साल की आखिरी अमावस्या है। तो आज हम जानेंगे कि अमावस्या के दिन किन कामों को भूलकर भी नहीं करना चाहिए।

Amavasya 2024, अमावस्या 2024- India TV Hindi
अमावस्या 2024 Image Source : INDIA TV

Amavasya 2024: आज यानी कि 30 दिसंबर को इस साल की आखिरी अमावस्या मनाई जाएगी। पौष कृष्ण पक्ष की इस अमावस्या को दर्श अमावस्या के नाम से जाना जाता है। वहीं जब  अमावस्या सोमवार को पड़ती है तो उसे सोमवती अमावस्या कहा जाता है। अमावस्या के दिन स्नान-दान का खास महत्व है। कहते हैं कि इस दिन गंगा या अन्य किसी पवित्र नदी में स्नान-दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन-धान्य में भी बरकत होती है। लेकिन अगर आप किसी किसी तीर्थ स्थल पर नहीं जा सकते तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा सा गंगाजल डालकर स्नान कर लें। ऐसा करने से भी आपको पुण्य फलों की प्राप्ति होगी। 

अमावस्या के दिन पितरों की तर्पण, पिंडदान और श्राद्ध भी किया जाता है। ऐसा करने से व्यक्ति को पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। साथ ही पूर्वजों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। वहीं अमावस्या के दिन गरीब और जरूरतमंदों को अन्न, धन, कपड़ा आदि चीजों दान करने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है। अमावस्या के दिन दान करने से पितृ भी प्रसन्न होते हैं। लेकिन अगर आप अमावस्या के दिन ये गलतियां करते हैं तो आपको पुण्य फलों की प्राप्ति नहीं होगी। साथ ही पितरों की नाराजगी का भी सामना करना पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि अमावस्या के दिन क्या नहीं करना चाहिए।

अमावस्या के दिन करें ये काम

  • अमावस्या के दिन मांस-मछली और मंदिर का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।  
  • अमावस्या के दिन प्याज-लहसुन आदि तामसिक चीजों से दूर रहना चाहिए। 
  • अमावस्या के दिन किसी से वाद-विवाद न करें और न ही किसी के लिए मन में गलत विचार लाएं। 
  • अमावस्या के बाल धोकर नहीं नहाना चाहिए। इस दिन बाल धोना अशुभ माना जाता है। 
  • अमावस्या के दिन कौवा, गाय और कुत्ता को कष्ट नहीं देना चाहिए।
  • अमावस्या के दिन ब्रह्मचर्य का पालन करें। 
  • अमावस्या के दिन पितरों के लिए बुरे विचान न लाएं। 
  • अमावस्या के दिन घर की साफ-सफाई का खास ध्यान रखें। कहीं भी गंदगी न फैलाएं।

अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए?

  • अमावस्या के दिन पितरों का पिंडदान और तर्पण करें
  • अमावस्या के दिन देवी-देवताओं की पूजा अर्चना करें। 
  • अमावस्या के दिन कौवा और कुत्ते को खाना खिलाएं। 
  • अमावस्या के दिन सात्विक आहार ग्रहण करना चाहिए। 
  • अमावस्या के दिन दान करना चाहिए। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Somvati Amavasya 2024: सोमवार को मनाई जाएगी सोमवती अमावस्या, जान लीजिए स्नान-दान का सही मुहूर्त

Somvati Amavasya Upay: सोमवती अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, सभी परेशानियों से मिलेगा छुटकारा, जीवन बनेगा खुशहाल

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म