1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. अगस्त महीने में कब-कब पड़ेगी एकादशी? आज ही जान लें सही डेट व मुहूर्त

अगस्त महीने में कब-कब पड़ेगी एकादशी? आज ही जान लें सही डेट व मुहूर्त

 Published : Aug 01, 2025 07:36 am IST,  Updated : Aug 01, 2025 07:36 am IST

सनातन धर्म में एकादशी तिथि को लेकर काफी श्रद्धा भाव देखने को मिलता है। माना जाता है कि यह भगवान विष्णु को समर्पित तिथि है। इस दिन भगवान हरि की पूजा से साधक के सभी दुख दूर हो जाते हैं।

भगवान विष्णु- India TV Hindi
भगवान विष्णु Image Source : INDIA TV

हिंदू धर्म में एकदशी तिथि भगवान विष्णु को समर्पित की गई है। इस दिन जातक बड़े ही श्रद्धाभाव से नारायण और मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं। साथ ही उनके निमित्त एकादशी व्रत भी रखते हैं। इन शुभ तिथि पर विष्णु मंदिरों में लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है। मान्यता है कि एकादशी के दिन व्रत करने वाले जातक की हर मनोकामना भगवान विष्णु पूर्ण करते हैं। साथ ही सभी संकटों से भी मुक्ति दिलाते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि अगस्त माह में कब-कब एकादशी तिथि पड़ रही है....

अगस्त 2025 में कितनी एकादशी?

अगस्त में दो एकादशी पड़ रही है- पहली है पुत्रदा एकादशी और दूसरी है अजा एकादशी। पुत्रदा एकादशी सावन माह के शुक्ल पक्ष एकादशी तिथि पर मनाई जाती है। जबकि अजा एकादशी भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर मनाई जाती है।

पुत्रदा एकादशी कब है 2025?

द्रिक पंचांग के मुताबिक, 04 अगस्त की सुबह 11.41 बजे से सावन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि आरंभ हो जाएगी, जो 5 अगस्त की दोपहर 01.12 बजे तक रहेगी। चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि की मान्यता है इसलिए पुत्रदा एकादशी 5 अगस्त को मनाई जाएगी। इसव्रत का पारण 06 अगस्त के दिन दोपहर 01:58 बजे होगा।

पुत्रदा एकादशी के दिन शुभ योग

विद्वानों के मुताबिक, पुत्रदा एकादशी तिथि पर रवि और भद्रावास का संयोग बन रहा है। रवि योग में लक्ष्मी नारायण की पूजा करने से आरोग्य जीवन का वरदान मिल सकता है। साथ ही सुख-समृद्धि भी बढ़ेगी।

पुत्रदा एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- 04:48 ए एम से 05:32 ए एम

अभिजित मुहूर्त- 12:19 पी एम से 01:10 पी एम
विजय मुहूर्त- 02:54 पी एम से 03:45 पी एम
गोधूलि मुहूर्त- 07:12 पी एम से 07:34 पी एम

अजा एकादशी

भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष एकादशी तिथि पर अजा एकादशी मनाई जाती है। द्रिक पंचांग की मानें तो 18 अगस्त के दिन शाम 05.22 बजे एकादशी तिथि आरंभ होगी, जो 19 अगस्त की शाम 03.32 बजे तक रहेगी। ऐसे में उदया तिथि की मान्यता के कारण 19 अगस्त को अजा एकादशी तिथि मनाई जाएगी।

अजा एकादशी के दिन शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:50 ए एम से 05:35 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:16 पी एम से 01:07 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:49 पी एम से 03:40 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त-07:03 पी एम से 07:26 पी एम

अजा एकादशी के दिन शुभ योग

अजा एकादशी के दिन सबसे शुभ योग त्रिपुष्कर योग बन रहा है, जो 19-20 अगस्त की देर रात  01:07 बजे से से 20 अगस्त के प्रात: 06:21 बजे तक रहेगा।

क्या है त्रिपुष्कर योग?

बता दें कि मंगल,शनि और रवि इनमें से किसी भी दिन आने वाली द्वितीया, सप्तमी या द्वादशी तिथि को त्रिपुष्कर योग बनता है। इस योग में धन लाभ होने के तिगुना फायदा मिलता है।
 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

Putrada Ekadashi: 4 या 5 अगस्त कब रखा जाएगा पुत्रदा एकादशी का व्रत? जानें सही तिथि और महत्व
Raksha Bandhan 2025: भाई-बहन के रिश्ते में बढ़ेगा प्यार और सम्मान अगर राशि जानकर खरीदेंगी राखी? जान लें सभी राशियों लकी रंग

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म