1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Basant Panchami 2023: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र, जानिए इसके पीछे की वजह

Basant Panchami 2023: आखिर बसंत पंचमी के दिन क्यों पहनते हैं पीले वस्त्र, जानिए इसके पीछे की वजह

 Written By: Sushma Kumari @ISushmaPandey
 Published : Jan 24, 2023 11:39 am IST,  Updated : Jan 24, 2023 11:39 am IST

Basant Panchami 2023: धार्मिक मान्यता के अनुसार, बसंत पंचमी के दिन पीला वस्त्र धारण करना और पूजा में भी पीली चीजों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह क्या है?

Basant Panchami 2023- India TV Hindi
Basant Panchami 2023 Image Source : INDIA TV

Basant Panchami 2023:  हिंदू पंचांग के अनुसार, हर साल माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को बसंत पंचमी का पर्व मनाया जाता है। इस साल यह पर्व 26 जनवरी 2023 दिन गुरुवार को मनाया जाएगा। इस दिन विधि-विधान से मां सरस्वती की पूजा की जाती है। इस दिन विद्या, संगीत और मां सरस्वती की पूजा की जाती है। वहीं, संगीत प्रेमी और विद्यार्थियों के लिए ये पर्व बेहद ही खास होता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन मां सरस्वती की पूजा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है।

अक्सर आपने देखा होगा कि बसंत पंचमी पर लोग पूजा के दौरान पीले वस्त्र पहनते हैं। साथ ही इस दिन पीले रंग का प्रसाद और पीले पुष्प माता को अर्पित किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन पीला वस्त्र धारण करना और पूजा में भी पीली चीजों का इस्तेमाल करना बेहद शुभ माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसके पीछे की वजह क्या है? तो चलिए जानते हैं इस दिन क्यों है पीले रंग का इतना खास महत्व। 

शास्त्रों में माना गया है कि पीला रंग शुभ, शुद्ध और सात्विक होता है। साथ ही यह रंग  सुख, शांति प्रदान करने वाला होता है। मान्यताओं के अनुसार,  पीला रंग मां सरस्वती का प्रिय रंग है। कहा जाता है कि जब सरस्वती अवतरित हुई थीं उस वक्त ब्रह्मांड में लाल, पीली और नीली आभा हुई थी और सबसे पहले पीली आभा दिखी थी।

दूसरी वजह ये भी है कि बसंत पंचमी से बसंत ऋतु की शुरुआत हो रही है और इस दौरान सरसों के खेत फल-फूल रहे होते हैं और चारों ओर सरसों के पीले फूल दिखाई देते हैं। वहीं बसंत पंचमी आते-आते मौसम भी सुहावना हो जाता है। चारों तरफ प्रकृति पीले और सुनहरे रंग की नजर आती है, यही वजह है कि इस दिन लोग पीले वस्त्र धारण करते हैं। साथ ही इस माता को भी पीले रंग का भोग लगाया जाता है और फल, फूल भी पीले ही चढ़ाएं जाते हैं। 

ये भी पढ़ें - 

 Happy Basant Panchami 2023 Wishes Images, Quotes: 'हर दिन मिले खुशी आपको..'  बसंत पंचमी पर इस खास संदेश के साथ आपनों को भेजें शुभकामनाएं

Basant Panchami 2023: सरस्वती पूजा की तारीख, मुहूर्त, मंत्र और महत्व, ये भी जानिए कैसे करनी है पूजा

Grahan 2023: कब लगेगा साल 2023 का पहला चंद्र ग्रहण-सूर्य ग्रहण? तुला सहित इन राशि वालों पर मंडरा सकता है खतरा

 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म