1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Bhadrapada Amavasya 2025: 22 या 23 अगस्त, आखिर कब मनाई जाएगी भाद्रपद अमावस्या? यहां जानें सही डेट व टाइम

Bhadrapada Amavasya 2025: 22 या 23 अगस्त, आखिर कब मनाई जाएगी भाद्रपद अमावस्या? यहां जानें सही डेट व टाइम

 Published : Aug 16, 2025 05:37 pm IST,  Updated : Aug 16, 2025 05:37 pm IST

भाद्रपद माह चल रहा है, जल्द ही इस माह की अमावस्या आने वाली है, जो कई मायनों में बेहद खास है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या या पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है।

Bhadrapada 2025, Bhado 2025- India TV Hindi
भाद्रपद अमावस्या Image Source : FREEPIK

हिंदू धर्म में हर माह की अमावस्या की तिथि का अलग-अलग महत्व है, लेकिन भाद्रपद माह की अमावस्या का विशेष महत्व है। इसे कुशग्रहणी अमावस्या या पिठोरी अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस दिन पितरों के तर्पण, श्राद्ध का विधान है। ऐसे में लोगों को कंफ्यूजन हो रही है कि तारीख को लेकर लोगों में कंफ्यूजन बनी हुई है, तो आइए जानते हैं इसकी सही डेट...

भाद्रपद अमावस्या शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के मुताबिक, इस साल भाद्रपद अमावस्या की तिथि 22 अगस्त को सुबह 11.55 बजे आरंभ हो रही है, जो 23 अगस्त के दिन 11.35 बजे खत्म होगी। हिंदू धर्म में उदया तिथि की मान्यता है, ऐसे में भाद्रपद अमावस्या 23 अगस्त दिन शनिवार को मनाई जाएगी।

भाद्रपद अमावस्या का महत्व

भाद्रपद अमावस्या को कुशग्रहणी अमावस्या भी कहते हैं। मान्यता है इस दिन इकट्ठा की गई कुश को बेहद पवित्र माना जाता है। इसी दिन महिलाएं अपनी संतान के दीर्घायु जीवन और सुख-समृद्दि के लिए पिठोरी अमावस्या का व्रत रखती हैं। व्रत के दौरान महिलाएं आटे से चौंसठ योगिनियों की प्रतिमाएं बनाकर उनकी पूजा भी करती हैं।

पितृ पूजा मंत्र

  • ॐ पितृ गणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पितृो प्रचोदयात्।
  • ॐ आद्य-भूताय विद्महे सर्व-सेव्याय धीमहि। शिव-शक्ति-स्वरूपेण पितृ-देव प्रचोदयात्:।।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Krishnashtami 2025: जन्माष्टमी की शाम तुलसी के पौधे के पास जरूर करें ये छोटा सा उपाय, श्री कृष्ण प्रसन्न हो देंगे आशीर्वाद

जन्माष्टमी पर क्या चाय या कॉफी पी सकते है, जानिए व्रत के दौरान क्या खाना चाहिए?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म