1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध के वो विचार जिन्हें अपना जीवन बना सकते हैं खुशहाल, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये अनमोल संदेश

Buddha Purnima 2024: गौतम बुद्ध के वो विचार जिन्हें अपना जीवन बना सकते हैं खुशहाल, बुद्ध पूर्णिमा पर अपनों को भेजें ये अनमोल संदेश

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : May 23, 2024 11:51 am IST,  Updated : May 23, 2024 11:55 am IST

Buddha Purnima 2024: वैशाख पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। इस शुभ अवसर पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को महात्मा गौतम बुद्ध के प्रेरक भरे संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं।

Buddha Purnima 2024- India TV Hindi
Buddha Purnima 2024 Image Source : INDIA TV

Buddha Purnima 2024: आज यानी कि 23 मई 2024 को वैशाख पूर्णिमा है। वैशाख पूर्णिमा को विशेष तौर पर बुद्ध पूर्णिमा के रूप में मनाया जाता है। बौद्ध धर्म में इस दिन का बहुत महत्व है, क्योंकि इसी दिन भगवान गौतम बुद्ध का जन्म हुआ था। साथ ही भगवान गौतम बुद्ध को सात वर्षों की कठिन तपस्या के बाद बिहार के बोध गया के बोधिवृक्ष के नीचे ज्ञान की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। इसके अलावा भगवान गौतम बुद्ध का महापरिनिर्वाण समारोह यानि उनके जीवन का अंतिम दिवस भी वैशाख महीने की पूर्णिमा के दिन ही मनाया जाता है। तो आइए बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर जानते हैं गौतम बुद्ध के अनमोल विचार, जिन्हें अपना हर मनुष्य अपने जीवन में शांति और खुशी को बरकरार रख सकता है।

1. शक खतरनाक है। शक रिश्तों में दरार डालता है और लोगों को अलग कर देता है। यह दो अच्छे दोस्तों और किसी भी अच्छे रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।- महात्मा बुद्ध

2. सदैव सच का साथ देते रहो। अच्छा सोचो और अच्छा करो। प्रेम धारा बनकर बहो- महात्मा बुद्ध

3. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, जिसे तुमसे कोई नहीं छिप सकता।- गौतम बुद्ध

4. क्रोध में हजारों गलत शब्द बोलने से अच्छा, मौन रहना है जो जीवन में शांति लाता है।- महात्मा बुद्ध

5. बुराई से बुराई खत्म नहीं होती। घृणा को केवल प्रेम द्वारा समाप्त किया जा सकता है, ये एक अटूट सत्य है।- गौतम बुद्ध

6. जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है स्वंय पर विजय प्राप्त करें। फिर जीत हमेशा तुम्हारी ही होगी। इसे तुमसे कोई भी कभी भी नहीं छीन सकता।

7. बुद्धं शरणं गच्छामि। धम्मं शरणं गच्छामि।

संघं शरणं गच्छामि। बुद्धं शरणं गच्छामि।
बुद्ध पूर्णिमा की शुभकामनाएं 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Vaishakh Purnima 2024 Upay: वैशाख पूर्णिमा के दिन कर लीजिए ये आसान उपाय, घर पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Jyeshta Month 2024 Festival List: वट सावित्री से लेकर निर्जला एकादशी तक ज्येष्ठ माह में आएंगे ये प्रमुख व्रत-त्यौहार, यहां पढ़ें पूरी लिस्ट

Shani Jayanti 2024: जून में इस दिन मनाई जाएगी शनि जयंती, जान लीजिए सही तिथि, पूजा शुभ मुहूर्त और नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म