1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, पूजा का मिलेगा कई गुना अधिक फल

Dev Uthani Ekadashi 2024: देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें, पूजा का मिलेगा कई गुना अधिक फल

 Written By: Vineeta Mandal
 Published : Nov 10, 2024 09:41 am IST,  Updated : Nov 10, 2024 12:00 pm IST

Dev Uthani Ekadashi 2024: हिंदू धर्म में देवउठनी एकादशी का विशेष महत्व है। इसे देवोत्थान एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। ऐसे में जान लीजिए कि देवउठनी एकादशी के दिन विष्णु जी को क्या चीजें अर्पित करना शुभ रहेगा।

Dev Uthani Ekadashi 2024- India TV Hindi
Dev Uthani Ekadashi 2024 Image Source : INDIA TV

Dev Uthani Ekadashi 2024: 12 नवंबर को साल की सबसे बड़ी एकादशी मनाई जाएगी। इस दिन देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। इस एकादशी का हिंदू धर्म में विशेष महत्व बताया गया है। दरअसल, इसी दिन भगवान विष्णु अपने 4 माह के योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन से ही एक बार फिर से शादी विवाह समेत अन्य शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। ये 4 माह विष्णु जी के शयनकाल का समय होता है, जिसे चातुर्मास कहा जाता है। चातुर्मास आषाढ़ शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी के आरंभ होते हैं और कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी के दिन समाप्त होता है। तो चलिए जानते हैं कि देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को क्या चीजें अर्पित करना फलदायी रहेगा।

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजें

भगवान विष्णु की कोई भी पूजा तुलसी के बिना पूरी नहीं होती है। ऐसे में देवउठनी एकादशी के दिन प्रभु नारायण को तुलसी जरूर अर्पित करें। तुलसी चढ़ाने भगवान विष्णु जातक की सभी मनोकामनाओं को पूरी करते हैं। तुलसी के अलावा भगवान विष्णु को पीले रंग के फूल, मिठाई और केला का भोग लगाएं। इसके अलावा देवउठनी एकादशी के दिन  पान-सुपारी, चंदन, हल्दी आदि चीजें भी विष्णु जी को अर्पित करें।

देवउठनी एकादशी का महत्व 

देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु चार माह के शयनकाल से जागते हैं इसलिए भी इस एकादशी का खास महत्व है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी उपासना करें। ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होगी। मान्यता है कि एकादशी का व्रत रखने वालों पर विष्णु जी की विशेष कृपा रहती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।) 

ये भी पढ़ें-

Dev Uthani Ekadashi 2024: 12 नवंबर को मनाई जाएगी देवउठनी एकादशी, जान लीजिए पूजा का सही शुभ मुहूर्त

Dev Deepawali 2024: देव दिवाली क्यों मनाई जाती है? जानें इस दिन कहां-कहां पर और कितने दीये जलाने चाहिए

Kartik Purnima 2024: कार्तिक पूर्णिमा 14 या 15 नवंबर कब है? जानिए सही डेट और स्नान-दान का मुहूर्त

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म