1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Devshayani Ekadashi 2024 Upay: आज विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, हर अधूरी इच्छा होगी पूरी, जीवन की परेशानियों से भी मिलेगा छुटकारा

Devshayani Ekadashi 2024 Upay: आज विष्णु जी को अर्पित करें ये चीजें, हर अधूरी इच्छा होगी पूरी, जीवन की परेशानियों से भी मिलेगा छुटकारा

 Written By: Acharya Indu Prakash Edited By: Vineeta Mandal
 Published : Jul 17, 2024 05:30 am IST,  Updated : Jul 17, 2024 05:30 am IST

Devshayani Ekadashi 2024: अगर आपके शुभ कार्यों में लगातार बाधाएं आ रही हैं तो एकादशी के दिन इन उपायों को जरूर करें। भगवान विष्णु की कृपा से आपको सभी समस्याओं से छुटकारा मिल जाएगा।

Devshayani Ekadashi 2024- India TV Hindi
Devshayani Ekadashi 2024 Image Source : INDIA TV

Devshayani Ekadashi Upay: आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवशयनी एकादशी व्रत करने का विधान है। आज से भगवान श्री विष्णु विश्राम के लिए क्षीर सागर में चले जाते हैं और पूरे चार महीनों तक वहीं पर रहते हैं। भगवान श्री हरि के शयनकाल के इन चार महीनों को चातुर्मास के नाम से जाना जाता है। इन चार महीनों में श्रावण, भाद्रपद, आश्विन और कार्तिक मास शामिल हैं। चातुर्मास के आरंभ होने के साथ ही अगले चार महीनों तक शादी-ब्याह आदि सभी शुभ कार्य करना वर्जित हो जाता है। देवउठनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु जागते हैं। इसके बाद से ही शादी-विवाह और अन्य मांगलिक कार्य प्रारंभ हो जाते हैं। तो आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं कि आज देवशयनी एकादशी के दिन किन उपायों को करना चाहिए।

  1. अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखने के लिए आज रात को सोते समय अपने तकिए के नीचे एक तरफ एक कपूर की टिकिया और दूसरी तरफ सिंदूर की डिब्बी रख कर सोएं। अगले दिन सुबह जल्दी उठकर कपूर को घर के बाहर जला दें और सिंदूर को अपने इस्तेमाल में ले लें या मंदिर में दान कर दें।

  2. अगर आप अपने दांपत्य जीवन को सुखी बनाये रखना चाहते हैं तो उसके लिए आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और अपने अच्छे दांपत्य जीवन के लिए प्रार्थना करें।

  3. अगर लाख मेहनत के बाद भी आपकी कंपनी या बिजनेस को अधिक लाभ नहीं मिल पा रहा है तो आज के दिन आप विष्णु जी के सामने घी का दीपक जलाएं। साथ ही भगवान को बेसन के लड्डू का भोग भी लगाएं। भोग लगाने के कुछ देर बाद उन लड्डूओं को प्रसाद के रूप में सबको बांट दें और थोड़ा-सा प्रसाद स्वयं भी ग्रहण करें।

  4. अगर किसी कारणवश आपके मन पसंद विवाह में लंबे समय से अड़चने आ रही हैं तो उन अड़चनों से छुटकारा पाने के लिए आज स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र है- ऊँ नमो भगवते नारायणाय।

  5. अगर आप अपने आर्थिक पक्ष को पहले की अपेक्षा और भी ज्यादा मजबूत करना चाहते हैं तो आज स्नान आदि के बाद पीले रंग के वस्त्र पहनें। अगर आपके पास पहनने के लिए कोई पीला वस्त्र नहीं है तो किसी भी रंग के वस्त्र पहन लें लेकिन अपने पास एक पीला रुमाल या कोई एक छोटा-सा पीले रंग का कपड़ा रख लें।

  6. अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में मन नहीं लगता है जिसके चलते वह परीक्षा में अच्छे अंक नहीं ला पा रहा है तो आज स्नान आदि के बाद भगवान श्री विष्णु की धूप-दीप आदि से विधि-पूर्वक पूजा करें और उनका आशीर्वाद लें।

  7. अपने करियर की बेहतरी के लिए अपने आपको एक ऊंचे मुकाम तक ले जाने के लिए आज भगवान विष्णु को माखन मिश्री का भोग लगाएँ और श्री विष्णु की मूर्ति या तस्वीर के आगे बैठकर 'ऊँ नमो भगवते नारायणाय' मंत्र का एक माला यानि 108 बार जप करें।

  8. अगर आप सरकारी नौकरी की परीक्षाओं की बहुत दिनों से तैयारी कर रहे हैं लेकिन आपको सफलता नहीं मिल पा रही है तो आज आप विष्णु भगवान को एक जटादार पानी वाला नारियल अर्पित करें। उसे 20 मिनट बाद वहां से उठा लें और फोड़कर उसकी गिरी निकालकर परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और खुद भी खा लें। साथ ही उस नारियल में से निकले हुए पानी को भी प्रसाद के रूप में ग्रहण कर लें।

  9. अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करना चाहते हैं तो आज आपको भगवान को गोले और मिश्री का भोग लगाना चाहिए।

  10. अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है तो अपने बच्चे के अच्छे स्वास्थ्य के लिए आज श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पिसी हुई हल्दी का टीका बच्चे के माथे और गर्दन के बींचो-बीच लगा दें।

  11. अपने पारिवारिक जीवन में खुशहाली लाना चाहते हैं तो उसके लिए आज पीले ताजा फूलों की माला बनाकर भगवान विष्णु के मंदिर में चढ़ाएं। साथ ही भगवान को चंदन का तिलक भी लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Devshayani Ekadashi 2024: 17 जुलाई को मनाई जाएगी देवशयनी एकादशी, इन चीजों के बिना अधूरी है विष्णु जी की उपासना, नोट कर लीजिए पूजा सामग्री लिस्ट

Ekadashi Vrat Niyam: एकादशी का व्रत कितने प्रकार से रखा जा सकता है? जानें क्या होता है सही नियम

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Festivals से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें धर्म